Railway Exam: उम्मीदवारों के विरोध के चलते NTPC और लेवल 1 परीक्षाओं पर रेलवे भर्ती बोर्ड ने लगाई रोक

RRB NTPC CBT 2 and Group D CBT 1 रेलवे भर्ती बोर्ड की फरवरी 2022 में प्रस्तावित दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन पर देश भर में उम्मीदवारों के द्वारा किये जा रहे विरोध को देखते हुए रोक लगा दी गयी है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 09:56 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 09:38 PM (IST)
Railway Exam: उम्मीदवारों के विरोध के चलते NTPC और लेवल 1 परीक्षाओं पर रेलवे भर्ती बोर्ड ने लगाई रोक
आरआरबी एनटीपीसी के दूसरा स्तर सीबीटी 2 और ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1) के पहले स्तर सीबीटी 1 पर रोक।

RRB NTPC CBT 2 and Group D CBT 1: रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा और लेवल 1 (ग्रुप डी) परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (एनटीपीसी) के दूसरे स्तर की परीक्षाओं - कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 2) और ग्रुप डी यानि आरआरसी लेवल 1 के पहले स्तर की परीक्षाओं – कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 1) पर रोक लगा दी है। दोनो भर्ती परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2022 के दौरान किया जाना था। समाचार एजेंसी पीटीआइ द्वारा साझा किए गए अपडेट के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी गयी कि दोनो ही परीक्षाओं के आयोजन पर उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के चलते रोक लगाई गई है।

क्या है उम्मीदवारों के विरोध का कारण? – आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप सी (एनटीपीसी) के 35 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन किए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों में से योग्य के चयन हेतु निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत स्तर पर सात चरणों में आयोजित सीबीटी 1 के परिणाम हाल ही में 14 जनवरी 2022 को घोषित किये गये थे। आरआरबी द्वारा घोषित नतीजों को लेकर उम्मीदवारों के विरोध में प्रमुख है विभिन्न पदों के लिए पहले स्तर पर सफल उम्मीदवारों की लिस्ट में कई के रोल नंबर एक से अधिक पदों के लिए हैं। उम्मीदवारों की मांग है कि विभिन्न पदों के लिए यूनीक रोल नंबर घोषित किए जाएं। हालांकि, इस मांग के साथ-साथ उम्मीदवारों के सभी कारणों का स्पष्टीकरण हाल ही में 18 जनवरी 2022 को एक विज्ञप्ति जारी करके दी, पूरी खबर नीचे दिए गए लिंक से पढ़ें।

यह भी पढ़ें - रेल मंत्रालय ने जारी किया RRB NTPC नतीजों पर ये स्पष्टीकरण, 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार हुए थे शामिल

क्या है उम्मीदवारों के विरोध का कारण? – आरआरबी ग्रुप डी (लेवेल 1) परीक्षा

दूसरी तरफ, रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी 1 लाख से अधिक पदों की आरआरबी ग्रुप डी यानि आरआरसी लेवल 1) भर्ती के लिए भी एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस भर्ती के लिए जारी अधिसूचना (सीईएन-आरआरसी-01/2019) के अनुसार नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले स्तर पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, रेलवे भर्ती बोर्ड ने 24 जनवरी 2022 को इस भर्ती के लिए संशोधन नोटिस जारी करते हुए घोषणा की कि उम्मीदवारों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए अब पहले स्तर पर सीबीटी 1 के आयोजन के बाद दूसरे स्तर पर एक और परीक्षा - सीबीटी 2 का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवारों की मांग है कि आरआरबी द्वारा अधिसूचना जारी होने के तीन वर्ष बाद चयन प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने पूर्व घोषित प्रक्रिया के अनुसार तैयारी की है और प्रक्रिया एक अतिरिक्त स्तर जोड़े जाने के भर्ती पूरी करने में और भी देरी होगी। आरआरबी द्वारा घोषित ग्रुप डी (लेवल 1) सीबीटी 2 के लिए घोषित एग्जाम स्कीम और सिलेबस की जानकारी के लिए नीचे दिए गये लिंक पर जाएं।

यह भी पढ़ें - RRB Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया ग्रुप डी भर्ती चयन प्रक्रिया में बदलाव

बोर्ड ने रेलवे भर्ती से आजीवन प्रतिबंधित करने की चेतावनी

इससे पहले, रेलवे भर्ती बोर्ड ने दोनो भर्ती परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस 25 जनवरी 2022 को जारी किया जिसके अनुसार बोर्ड ने कहा उम्मीदवारों से कहा है कि यदि वे उपद्रवी/गैरकानूनी गतिविधियों में संल्पित पाए जाते हैं तो उन पर रेलवे भर्ती के लिए आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है। आरआरबी ने अपने नोटिस में कहा है कि विभिन्न स्थानों पर हो रहे उपद्रवों के वीडियो की विशेष एजेंसियों से जांच कराई जाएगी। इस लिंक से देखें पूरा नोटिस।

आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी भर्ती को लेकर विरोध की अन्य खबरें प्रयागराज में नौकरी के लिए प्रतियोगी छात्रों ने रोकी ट्रेन, रेलवे ने दी भर्ती से वंचित करने की चेतावनी बिहार में फिर ट्रैक पर उतरे अभ्यर्थी, तोडफोड़-आगजनी व फायरिंग के बीच रेल सेवा चरमराई बिहार में उपद्रव करने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर, आजीवन प्रतिबंध लगाएगा रेलवे बोर्ड परीक्षा परिणाम में अनियमितता के विरोध में छात्रों ने किया रेलवे ट्रेक जाम रेलवे भर्ती बोर्ड के आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट में धांधली की शिकायतों को लेकर सीतामढ़ी में प्रदर्शन, पुलिस ने की फायरिंग भभुआ: रेलवे बोर्ड के विरोध में आक्रोशित युवाओं ने डेढ़ घंटा तक किया सड़क जाम, लगाए सरकार विरोधी नारे रेलवे भर्ती ग्रुप डी परीक्षा के विरोध की आग मुजफ्फरपुर तक पहुंची

chat bot
आपका साथी