Move to Jagran APP

RRB Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया ग्रुप डी भर्ती चयन प्रक्रिया में बदलाव; NTPC CBT 2 का कार्यक्रम जारी

RRB Exam 2022 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी परीक्षा और एनटीपीसी परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं। ग्रुप डी परीक्षा की चयन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए सीबीटी 1 शुरू होने की तारीख घोषित कर दी गयी है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 07:40 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 07:40 AM (IST)
RRB Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया ग्रुप डी भर्ती चयन प्रक्रिया में बदलाव; NTPC CBT 2 का कार्यक्रम जारी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा स्तर का आयोजन एक ही चरण में 15 से 19 फरवरी 2022 तक किया जाएगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सोमवार, 24 जनवरी 2022 को दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को लेकर नोटिस जारी किए हैं। आरआरबी ने पहले नोटिस के माध्यम से एक लाख से अधिक RRC लेवल 1 पदों के लिए आवेदन किए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए अधिसूचना में निर्धारित चयन प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, ग्रुप डी पदों के लिए आवेदकों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए पहले चरण में आयोजित किए जाने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन अब दो स्तरों – सीबीटी 1 और सीबीटी 2 में किए जाने का निर्णय लिया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीबीटी 2 में उन्हीं उम्मीदवारों को सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा, जो कि सीबीटी 1 में प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित किए जाएंगे।

loksabha election banner

सीबीटी 2 में होंगे 120 प्रश्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 योजना में बदलाव के अनुसार नये जोड़े गये स्तर सीबीटी 2 परीक्षा में कुल 120 प्रश्न सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्दिमत्ता एवं रीजनिंग, सामान्य जागरूकता एवं करेंट अफेयर्स विषयों से पूछे जाएंगे। इन विषयों के सिलेबस सीबीटी 1 के समान ही होंगे और परीक्षा के लिए 90 मिनट की अवधि निर्धारित होगी। सीबीटी 2 स्तर की परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर रिक्तियों की कुल संख्या के 15 गुना उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सफल घोषित किया जाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 की तिथि घोषित

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इसके साथ ही पहले आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के पहले स्तर यानि सीबीटी 1 की तारीख भी घोषित कर दी है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, पूरे देश में फैली कोरोना महामारी के मद्देनजर परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया जाएगा और पहला चरण 23 फरवरी 2022 से शुरू होगा। बोर्ड द्वारा विभिन्न चरणों के लिए परीक्षा तारीखें और एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट जल्द ही जारी किए जाएंगे।

इस लिंक से देखें आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए जारी नोटिस

NTPC CBT 2 का कार्यक्रम जारी

दूसरी तरफ, रेलवे भर्ती बोर्ड ने दूसरे नोटिस में एक अन्य बड़ी भर्ती परीक्षा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (एनटीपीसी) के 35 हजार से अधिक पदों के लिए सात चरणों में आयोजित पहले स्तर की परीक्षा सीबीटी 1 के नतीजों की घोषणा के बाद अब सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए दूसरे स्तर सीबीटी 2 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 2022 स्तर का आयोजन एक ही चरण में 15 से 19 फरवरी 2022 तक किया जाएगा। उम्मीदवारों के परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी 3 फरवरी से और एडमिट कार्ड आवंटित परीक्षा तारीख से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

इस लिंक से देखें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 2022 नोटिस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.