Himachal Weather Update: पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना, इन 11 शहरों में बढ़ रहा तापमान

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में रात को हुई हल्की बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई है। ऊपरी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में बारिश हो सकती है। लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता रहेगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 08:51 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 08:51 AM (IST)
Himachal Weather Update: पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना, इन 11 शहरों में बढ़ रहा तापमान
हिमाचल प्रदेश में रात को हुई हल्की बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई है।

धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में रात को हुई हल्की बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई है। ऊपरी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में बारिश हो सकती है। लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी बढ़ने से तेज हवाओं के साथ छह जिलों में बूंदाबांदी हुई। परिणामस्वरूप गर्मी और बढ़ी। ऊना शहर में अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है और वीरवार को तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के 11 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। हालांकि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा। शिमला शहर में दोपहर बाद बादल आने से अचानक मौसम ने करवट बदली और हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: LIVE Himachal Covid Cases Update: 18 हजार के करीब पहुंचे एक्टिव केस, 24 घंटे में रिकॉर्ड मामले

यह भी पढ़ें: सोलहदा में जमीन के 40 मीटर नीचे टेक्टोनिक प्लेटों में बहुत अधिक हलचल, बड़े खतरे की आहट

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि तापमान बढ़ने से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है। प्रदेश के निचले व मैदानी क्षेत्रों में अभी तापमान बढ़ेगा।

राज्य में तापमान की स्थिति शहर न्यूनतम अधिकतम शिमला 17.5 26.0 सुंदरनगर 13.7 34.3 भुंतर 10.8 31.0 कल्पा 5.7 20.0 धर्मशाला 16.228.4 ऊना 19.8 40.7 नाहन 18.9 35.4 केलंग -1.8 11.3 पालमपुर 19.5 30.2 सोलन 16.0 33.0 मनाली 9.0 25.6 कांगड़ा 17.7 36.1 मंडी 13.1 35.1 बिलासपुर 20.0 37.0 हमीरपुर 19.7 36.3 चंबा 12.8 32.6 डलहौजी 15.7 21.7 कुफरी 14.6 18.9

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बिजली से चलने वाले वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी एनर्जी एफीशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड

यह भी पढ़ें: परीक्षा के लिए यह समय उचित नहीं, कॉलेज छात्रों को प्रमोट करने पर कैबिनेट लेगी फैसला

chat bot
आपका साथी