पानीपत में एक और काेराेना के मरीज की पुष्टि, हरियाणा में पॉजिटिव केस हुए 17, मदद को आगे आए MPs व MLAs

हरियाणा में कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने की का‍ेशिशों के बीच COVID-19 के पाॅजिटिव मरीजों की संख्‍या 17 पहुंच गई है। राज्‍य में बुधवार को एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 25 Mar 2020 11:33 AM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2020 04:41 PM (IST)
पानीपत में एक और काेराेना के मरीज की पुष्टि, हरियाणा में पॉजिटिव केस हुए 17, मदद को आगे आए MPs व MLAs
पानीपत में एक और काेराेना के मरीज की पुष्टि, हरियाणा में पॉजिटिव केस हुए 17, मदद को आगे आए MPs व MLAs

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में Corona virus के खिलाफ जंग जारी है। इस सबके बीच राज्‍य में बुधवार को पानीपत में भी एक महिला के कोराना वायरस COVID-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मंगलवार काे दो  मरीजों को COVID-19 से संक्रमित पाया गया था। इस तरह हरियाणा में काेराना वायरस पाॅजिटिव मरीजों की संख्‍या 17 हो गई है।

बुधवार को पानीपत के नौल्‍था निवासी एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बताया जाता हे कि यह महिला गुरुग्राम के एक अस्‍पताल नर्स है। उसे पानीपत के सिविल अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले गुरुग्राम में मंगलवार को दामाद और सास में COVID-19 की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना के 17 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। दूसरी ओर स्थिति से निपटने के लिए राज्‍य के सांसदों और विधायकों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने काेराेना राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये और पानीपत के सांसद संजय भ‍ाटिया और रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा ने 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

दामाद व सास में कोरोना की पुष्टि, गुरुग्राम में कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या हुई 10

बता दें कि हरियाणा में कुल 8058 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। इनमें से 92 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। अभी तक जिन 405 लोगों के सैंपल लिए गए थे, उनमें से 326 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 65 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

गुरुग्राम में 10, पानीपत में तीन और फरीदाबाद, पंचकूला, पलवल व सोनीपत में एक-एक मरीज के COVID-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हरियाणा में मदद के लिए जनप्रतिनिधि और कर्मचारी संगठन भी आगे आए हैं। कई सांसदों ने अस्पतालों के लिए मास्क, सेनीटाइजर और वेंटिलेटर सहित अन्य जरूरी उपकरण खरीदने के लिए 50 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक अपनी सांसद निधि से देने की घोषणा की। विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने भी एक दिन का वेतन देने की बात कही है।

सांसद-विधायक आगे आए, सांसद बृजेंद्र ने एक करोड़ तो संजय भाटिया व अरविंद शर्मा ने 50-50 लाख

कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने  सांसद निधि से एक करोड़ चार लाख रुपये दिए हैं। इनमें से 50 लाख रुपये वेंटिलेटर तथा 54 लाख रुपये मास्क, सेनीटाइजर सहित अन्य उपकरणों की खरीद पर खर्च होंगे। पानीपत- करनाल के सांसद संजय भाटिया और रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने 50- 50 लाख रुपये दिये हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए जितने फंड की जरूरत हो, वह देंगे।

अभय चौटाला ने एक साल की सेलरी के साथ दिए पांच लाख, कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन

इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने विधायक के रूप में मिलने वाली एक साल की सेलरी और निजी फंड से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने राहत कोष के लिए ढाई लाख रुपए दिए हैं। साथ ही कोरोना से लड़ाई में छात्रों की पूरी टीम उतारने का ऐलान किया।

प्राइवेट स्कूलों को वार्ड में तबदील करने की पेशकश

प्राइवेट स्कूलों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस ने स्वेच्छा से अपने विद्यालयों को राष्ट्र को  समर्पित करने की पेशकश की है। अगर सरकार जरूरी समझे तो इन स्कूलों को अस्थाई रूप में अस्पतालों में जब तक चाहे तबदील कर सकती है। निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से इस आपातकाल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को हरसंभव सहयोग का निर्णय लिया गया है।

हरियाणा के कर्मचारी व व्यापारी संगठन भी आए आगे

सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े ग्रुप डी सहित सभी कर्मचारी एक-एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे संघ के प्रधान सुभाष लांबा ने कहा कि इसके अलावा भी आर्थिक मदद की जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान सीएन भारती और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष तरुण सुहाग ने बताया कि सभी शिक्षक अपनी एक दिन की सेलरी राहत कोष में देंगे।

अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री को पत्र लखकर आर्थिक मंदी से निपटने के लिए एक साल के लिए बैंक ब्याज व लोन में छूट देने की मांग की है। अगर कोई व्यक्ति बैंक की किस्तें जमा न करा पाए तो उसके बैंक खातों को अगले एक साल के लिए एनपीए ना किया जाए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: कर्फ्यू व Lock down तोड़ने वाले इटली से लें सबक, वहां रह रहे पंजाबियों ने किया डरावने हालात का खुलासा

यह भी पढ़ें: Curfew में भी लोग बाज नहीं आए तो पुलिस ने की सख्‍ती, कहीं डंडे बरसाए तो कहीं कराई उठक-बैठक

यह भी पढ़ें: Corona से जंग में अच्‍छी खबर, COVID-19 वायरस को खत्‍म करेगी CSIO की खास मशीन

यह भी पढ़ें: शताब्दी एक्‍सप्रेस में Corona मरीज संग सफर करने वाले 39 यात्री क्‍वारंटाइन, दाे नहीं मिले

chat bot
आपका साथी