Loksabha Election 2019 : मायावती, अजित, हुड्डा, सिंधिया आज अलीगढ़ और जयंत आज हाथरस में

हाथरस व अलीगढ़ में आज गठबंधन व कांग्रेस कई स्टार प्रचारक आ रहे हैं। इसकी सभाएं होनी हैं।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 10:44 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 11:33 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : मायावती, अजित, हुड्डा, सिंधिया  आज अलीगढ़ और जयंत आज हाथरस में
Loksabha Election 2019 : मायावती, अजित, हुड्डा, सिंधिया आज अलीगढ़ और जयंत आज हाथरस में

अलीगढ़, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में दूसरे चरण के मतदान से पहले नेता तालानगरी अलीगढ़ में काफी जोर लगा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की कल सभा के बाद आज बसपा प्रमुख मायावती के साथ अजित सिंह यहां से गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में सभा करेंगे।

कांग्रेस के राष्टीय महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा यहां के खैर में रोड-शे के साथ जनसभा भी करेंगे। 

बसपा की सभा दोपहर 12:30 बजे

हाथरसअलीगढ़ में गठबंधन व कांग्रेस कई स्टार प्रचारक आ रहे हैं। इसकी सभाएं होनी हैं। इसके लिए सुबह से ही भीड़ सभा स्थल पहुंचने लगी है। अलीगढ़ में बसपा अध्यक्ष मायावती व रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह सासनी गेट के माहेश्वरी इंटर कॉलेज के मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। मायावती करीब 12:30 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 : मायावती ने दिया अखिलेश को झटका, जौनपुर से उतारा प्रत्याशी

वह करीब 50 मिनट रुकेंगी। 13:20 बजे अमरोहा के जोया के लिए रवाना हो जाएंगी। बसपा प्रमुख के साथ सतीश मिश्रा, मुनकाद अली समेत कई नेता होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम तो नहीं आया है, मगर बसपाई उन्हें भी बुलाने की पूरी कोशिश में हैं।

 

खैर में हुड्डा व सिंधिया

कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खैर में पार्टी प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा संबोधित करेंगे। सिंधिया खुशीराम इंटर कॉलेज, खैर में 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से आएंगे। हुड्डा धनीपुर हवाई पट्टी पर दोपहर 1:50 बजे उतरेंगे। यहां कार से खैर जाएंगे। उनके साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी होंगी। 

 

सादाबाद में सभा करेंगे जयंत

राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सादाबाद पहुंचेंगे। वह दोपहर एक बजे छाबी मियां बाग में गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के समर्थन में सभा करेंगे। सभा की सफलता के लिए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव भ्रमण किया और लोगों से सभा में पहुंचने की अपील की।

 ये भी पढ़ें- दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन होना तय, CM केजरीवाल ने दिया बड़ा संकेत

  

ज्योतिरादित्य सिंधिया फतेहपुर सीकरी के बाद आज अलीगढ़ और नगीना लोकसभा सीटों पर दो जनसभाओं का संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रियंका उनके साथ मौजूद रहेंगी। चुनाव का पहला चरण समाप्त हो गया है लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का प्रचार अभियान में अभी भी शबाब पर नहीं दिख रहा है। पश्चिम यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीच-बीच में अपने लोकसभा क्षेत्र गुना को भी देखना पड़ रहा है। प्रियंका गांधी की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखकर पार्टी अब प्रियंका के दौरे बढ़ाने जा रही है। दूसरे चरण का मतदान 18 को है लिहाजा 15 और 16 अप्रैल का समय ही इन सीटों के लिए मिलेगा।

खैर में कांग्रेस की  सभा की तैयारी पूरी

खैर में कांग्रेस की होने वाली जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वहां के खुशीराम इंटर कॉलेज पर हेलीपैड तैयार कर लिया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा धनीपुर हवाई पट्टी से कार  में सभा स्थल पर पहुंचेंगे। राजस्थान उदयपुर के पूर्व विधायक व केंद्रीय पर्यवेक्षक गोवर्धन सिंह चौहान ने राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी तड़के आ जाएंगे।

रोड शो कर सकती हैं अभिनेत्री अमीषा पटेल

अलीगढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के रोड शो निरस्त होने के बाद प्रत्याशी प्रचार के अंतिम दिन रोड शो का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए इवेंट कंपनियों से संपर्क किया गया है। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के रोड शो के लिए कसरत जारी है।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

chat bot
आपका साथी