सपा-बसपा बनेगी कांग्रेस की बैसाखी : केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम ने प्रयागराज में सफाई कर्मी के पैर धोकर अनुसूचित जाति का सम्मान किया। अगड़ों को 10 फीसद आरक्षण दिया। हर बिरादरी के लोगों ने मोदीजी को अपनाया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 02:11 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 02:52 PM (IST)
सपा-बसपा बनेगी कांग्रेस की बैसाखी  : केशव प्रसाद मौर्य
सपा-बसपा बनेगी कांग्रेस की बैसाखी : केशव प्रसाद मौर्य

अमरोहा, जेएनएन। सपा ने आंबेडकर व मायावती का अपमान किया। भाजपा ने मायावती को बचाया। मोदी ने हर बिरादरी का सम्मान किया। प्रयागराज में सफाईकर्मी के पैर धोकर अनुसूचित जाति का सम्मान किया। वहीं सामान्य जाति के गरीबों को दस फीसद का आरक्षण दिया। किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की। सपा-बसपा तो कांग्रेस की बैसाखी बनेगी। 

यह बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। शुक्रवार को वह मंडी धनौरा के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

दोपहर एक बजे मंच पर पहुंचे

दोपहर को लगभग एक बजे मंच पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने किसानों के साथ ही दलितों व सामान्य वर्ग के लोगों पर डोरे लाले। कहा कि यह मोदी सरकार ही है जिसने किसानों को साल में छह हजार रुपये देने का काम शुरू किया। फसल की लागत पर दोगुना लाभ देने का काम किया। सपा ने तो हमेशा दलितों का अपमान किया। मायावती का भी अपमान किया, तब भाजपा ने ही उन्हें बचाया। 

अवसरवादी राजनीति की

कहा कि अवसरवादी राजनीति के तहत आज सपा-बसपा एक हो गए। चुनाव के बाद ये दोनों दल कांग्रेस की बैसाखी बनने की तैयारी में हैं। कहा कि मोदी ने तो अगड़ों को भी दस फीसद आरक्षण दिया है। बोले कि कांग्रेस अपना भविष्य जान चुकी है। यही वजह है कि राहुल गांधी को अमेठी छोड़कर दूसरी जगह से पर्चा भरना पड़ा। तंज कसते हुए कहा कि बेल पर घूमने वाले आज पीएम को चोर कह रहे हैं, जबकि वह खुद भ्रस्टाचार में डूबे हैं। 

नोटबंदी के बाद बैठ गया हाथी

बोले कि नोटबंदी के बाद हाथी बैठ गया और साइकिल पंचर हो गई। इसीलिए सब परेशान हैं। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार रोककर सौभाग्य व उज्ज्वला जैसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं। हर किसान को दो-दो हजार देकर सम्मान देने का काम किया। वहीं भाजपा के संकल्प पत्र में एक लाख तक के ऋण पर पांच साल तक कोई ब्याज नही देने की घोषणा की है। राष्ट्रवाद को धार देते हुए बोले कि मोदी जी का संकल्प आतंकवाद को मिटाना। जो काम अमरीका ने लादेन को मारकर किया वह मोदी जी ने सेना को खुली छूट देकर किया। कहा कि आगे भी अगर पाकिस्तान ने दुस्साहस किया तो घर मे जाकर मारेंगे। उन्होंने लोगों से पूछा कि गोली का जवाब बम से देने वाला पीएम चाहिए या संसद में आंख मारने वाला। अंत में उन्होंने कहा कि सांसद के माध्यम से ही मोदी दोबारा पीएम बनेंगे, इसलिए आप लोग भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद पहुंचाएं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं और भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

chat bot
आपका साथी