नई कारों के रजिस्ट्रेशन में 4.6% की गिरावट, टू-व्हीलर भी जून में 5% घटा

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (FADA) ने आज जून 2019 के महीने के लिए मासिक वाहन पंजीकरण डेटा जारी किया है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 03:39 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 08:52 AM (IST)
नई कारों के रजिस्ट्रेशन में 4.6% की गिरावट, टू-व्हीलर भी जून में 5% घटा
नई कारों के रजिस्ट्रेशन में 4.6% की गिरावट, टू-व्हीलर भी जून में 5% घटा

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (FADA) ने आज जून 2019 के महीने के लिए मासिक वाहन पंजीकरण डेटा जारी किया है। FADA की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने कुल वाहन पंजीकरण 5.4 फीसद गिर गया है। इसमें पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 4.6 फीसद की गिरावट और टू-व्हीलर में 5 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कमर्शियल व्हीकल्स और थ्री-व्हीलर्स दोनों की बिक्री में क्रमश: 19.3 फीसद और 2.8 फीसद की गिरावट देखी गई है। जून के महीने में, यहां तक कि महीने-दर-महीने की बिक्री में मानसून में देरी के साथ गिरावट देखी गई।

जून 2019 के प्रदर्शन पर FADA प्रेसिडेंट, आशीष हर्षराज काले ने कहा, "महीने की शुरुआत में सकारात्मक दृष्टिकोण की आशा, निरंतर लिक्विडिटी की कमी और काफी अधिक विलंबित मानसून के कारण मासिक बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। मजबूत पूछ-ताछ के चलते भी खुदरा बिक्री प्रभावित हुई क्योंकि उपभोक्ता भावना कमजोर रही और सभी क्षेत्रों में खरीद स्थगन देखी गई है।"

भारत में कुल वाहन रजिस्ट्रेशन में उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां पिछले महीने सबसे ज्यादा 2,93,905 व्हीकल रजिस्ट्रेशन हुए हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडू में दूसरा और तीसरा सबसे ज्यादा क्रमश: 1,56,716 और 1,49,698 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में देखें तो उत्तर प्रदेश (30,358) में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (24,806) और कर्नाटक (18,288) में हुए हैं। इसके अलावा टू-व्हीलर कैटेगरी में UP में 2,55,812, तमिलनाडू में 1,24,534 वाहन और महाराष्ट्र में 1,18,453 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कमर्शियल व्हीकल की बात करें तो सबसे ज्यादा तमिलनाडू में 6,500 वाहन और इसके बाद महाराष्ट्र में 6,172 और कर्नाटक में 4,633 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

यह भी पढ़ें:

अभिनेत्री Taapsee Pannu ने अपनी बहन को गिफ्ट में दी ऑफ-रोड एसयूवी

इस नियम को ठुकराया तो नहीं मिलेगी अगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एंट्री

chat bot
आपका साथी