जून महीने में लॉन्च हुईं ये 3 दमदार कारें, आपके बजट में जानें क्या है खास?
MG Hector Jeep Compass TrailHawk और Toyota Glanza जून महीने में भारत में लॉन्च हुई हैं
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG Hector, Jeep Compass TrailHawk और Toyota Glanza जून महीने में भारत में लॉन्च हुई हैं। इन तीनों ही कारों में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें कॉस्मैटिक बदलाव भी किए गए हैं। MG Hector जहां कंपनी की भारत में पहली SUV है, तो वहीं, TrailHawk ऑफ-रोड ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए लॉन्च की गई है। आज हम आपको इन कारों के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा इन बाइक्स में क्या खास फीचर्स हैं उनके बारे में भी जानेंगे। तो डालते हैं एक नजर,
Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
MG Hector
MG Motor ने अपनी पहली SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे भारत की सबसे पहली इंटरनेट कार का नाम दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 12.18 लाख रुपये है। इसमें i-smart टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस SUV के कई फीचर्स को आप ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें वायस असिंटेंट फीचर भी दिया गया है। अगर आप HELLO MG कह कर AC तेज करने को कहेंगे, तो कार की AC फुल स्पीड पर आ जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
Jeep Compass TrailHawk
Jeep Compass ने अपने Trailhawk वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 26.8 लाख रुपये है। Trailhawk वेरिएंट को खास कर ऑफरोड ड्राइविंग के लिए लॉन्च किया गया है। इसे आप जंगल, चट्टानों, पत्थरों से लेकर पानी पर भी आसानी से चला सकते हैं। Trailhawk में रेगुलर वेरिएंट के मुकाबले 400 से ज्यादा नए फीचर्स को शामिल किया गया है। वहीं, सुरक्षा की बात करें तो इसमें 50 से भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आपको 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। अलग-अलग मौकों के लिए इनमें 5 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इसमें नया Rock मोड भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...
Toyota Glanza
Toyota Glanza भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है। इनमें G और V वेरिएंट शामिल हैं। ये दोनों ही वेरिएंट्स ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध हैं। Maruti Suzuki की Baleno बेस्ड Toyota Glanza के लॉन्च के बाद जापान की दिग्गज कार निर्माता भारत में प्रीमियम हैचबैक सेग्मेंट में शामिल हो गई है। बता दें कि यह प्रीमियम हैचबैक Toyota Motor Corporation और Suzuki Motor Corporation के बीच हुई साझेदारी के तहत लॉन्च की गई है। Toyota Glanza, Maruti Suzuki Baleno फेस्टलिफ्ट से प्रेरित है, जिसे इसी साल जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था। खास बात यहां यह है कि भारतीय बाजार में Toyota Glanza का सबसे बड़ा मुकाबला खुद Maruti Suzuki Baleno से है। Toyota Glanza की शुरुआती कीमत 7,21,900 रुपये है जो 8,90,200 रुपये तक जाती है। पढ़ें पूरी खबर...
यह भी पढें:
सड़क हादसों में इस गलती से होती है सबसे ज्यादा मौत, ये हैं 5 बड़े कारण
10 गुना ज्यादा कटेगा चालान, कार मालिक के खिलाफ होगा केस- क्या है Modi 2.0 का प्लान?
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा 5 गुना चालान, बिना Helmet और Seat Belt लगेगा इतना जुर्माना
ट्रैफिक पुलिस पेड़ या खंबे के पीछे छिप कर क्यों काटती है चालान? ये है कारण