डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक के साथ नोएडा में 'The Above and Beyond Tour' की हुई शुरुआत

द एबव एंड बियॉन्ड टूर ऑफ-रोड एक्सपीरियंस इवेंट्स की प्रतिष्ठित सीरीज है जो कि ग्राहकों और संभावित ग्राहकों के लिए है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 07:17 PM (IST)
डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक के साथ नोएडा में 'The Above and Beyond Tour' की हुई शुरुआत
डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक के साथ नोएडा में 'The Above and Beyond Tour' की हुई शुरुआत

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अहमदाबाद, चंडीगढ़ और नई दिल्ली के बाद 'द एबव एंड बियॉन्ड टूर' अब अपने बेहतर ड्राइव अनुभव को नोएडा में लेकर आया है। द एबव एंड बियॉन्ड टूर ऑफ-रोड एक्सपीरियंस इवेंट्स की प्रतिष्ठित सीरीज है जो कि ग्राहकों और संभावित ग्राहकों को ऑफ-रोड स्थितियों में लैंड रोवर वाहनों की असली क्षमता और आकर्षक का अनुभव करने का मौका देगी। द एबव एंड बियॉन्ड टूर का अनुभव लैंड रोवर के ट्रेन्ड इंस्ट्रक्टर्स की निगरानी में लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक में किया जाएगा।

लैंड रोवर की ऑफ-रोड क्षमता को मापने के लिए कंपनी ने अच्छा खासा ऑफ-रोड ट्रैक बनाया है जहां सभी तरह के टर्रेन पर गाड़ी की क्षमता देखी जाए। कंपनी विशेष तौर पर बनाई गई चेसिज और हल्के वजन के एल्यूमीनियम सस्पेंशन कंपोनेट्स की बदौलत लैंड रोवर की ऑफ-रोड क्षमता का अनुभव करने का मौका देंगे। बेहतरीन ऑल-टेरेन टेक्नोलॉजी में 70 से अधिक वर्षों की विशेषज्ञता के साथ फिर चाहे ऑन-रोड हो या ऑफ-रोड, लैंड रोवर बैज वाले प्रत्येक वाहन को एक्सप्लोर करने की कभी न खत्म होने वाली चाहत इसकी विशिष्टता को बयां करती है।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर, रोहित सूरी ने कहा, "द एबव एंड बियॉन्ड टूर भारत में जैगुआर लैंड रोवर के ग्राहकों के लिए एक पॉपुलर एक्टिविटी है। इसमें न केवल उन्हें एक लैंड रोवर के सभी अनुभव मिलेंगे, बल्कि उन्हें दुनिया के सबसे सक्षम वाहनों में कुछ रोमांचकारी और ऐसे क्षणों का आनंद मिलेगा जिन्हें वे कभी भूल नहीं सकेंगे।"

लैंड रोवर का अनुभव क्राउन प्लाजा, सूरजपुर चौक, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में होगा।

भारत में लैंड रोवर रेंज में डिस्कवरी स्पोर्ट (कीमत 44.68 लाख से शुरू), रेंज रोवर ईवोक (कीमत 52.06 लाख से शुरू), डिस्कवरी (कीमत 76.94 लाख से शुरू), रेंज रोवर वेलार (कीमत 72.47 लाख रुपये) रेंज रोवर स्पोर्ट (कीमत 86.71 लाख रुपये से शुरू) और रेंज रोवर (कीमत 1.82 करोड़ रुपये से शुरू) हैं। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम इंडिया है।

ये भी पढ़ें:

Maruti Suzuki के पास मौजूद हैं आठ BS6 वाहन, 6 महीनें में बिके 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स

लॉन्च के बाद से Tata की इस एसयूवी पर मिल रहा अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट

chat bot
आपका साथी