तो क्या Honda भारत में 2020 से पहले ही लॉन्च कर सकती है अपना सबसे पहला BS6 वाहन

होंडा कार्स इंडिया 31 मार्च 2020 से करीब 4 महीने पहले अपना पहला BS6 वाहन भारत में पेश कर सकती है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 07:38 AM (IST)
तो क्या Honda भारत में 2020 से पहले ही लॉन्च कर सकती है अपना सबसे पहला BS6 वाहन
तो क्या Honda भारत में 2020 से पहले ही लॉन्च कर सकती है अपना सबसे पहला BS6 वाहन

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। होंडा कार्स इंडिया 31 मार्च 2020 से करीब 4 महीने पहले अपना पहला BS6 वाहन भारत में पेश कर सकती है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिनों पहले ही एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा था कि BS-4 वाहनों का उत्पादन और रजिस्ट्रेशन मार्च 2020 के बाद से भारत में बंद हो जाएगा। इस फैसले के बाद से ही वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए वाहन को तय समय सीमा से कुछ महीने पहले ही पेश करने की तैयारी में लग चुकी हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा कार डेडलाइन से करीब 4 महीने पहले ही अपना पहला BS6 वाहन लॉन्च कर सकती है।

दरअसल Honda के पास BS6 वाहन को बनाने की तकनीक और अनुभव दोनों ही है, लेकिन कंपनी की सबसे बड़ी चुनौती कीमतों को काबू में करना है, खासकर तब जब डीजल कारों में कैटलिस्ट रिडक्टर और एग्जॉस्ट सिस्टम के लिए अलग से डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर लगाना होगा।

यहां जानना जरूरी है कि भारत में होंडा अपनी कारों में दो तरह के इंजन का इस्तेमाल करती है। इनमें पहला 1.5-litre i-Dtec इंजन है, जिसे कंपनी ने अपनी पहली जेनरेशन Honda Amaze में इस्तेमाल किया था। यह इंजन City, WR-V, Jazz और BR-V के डीजन वेरिएंट्स में दिया गया है। वहां, दूसरा 1.6-litre i-Dtec इंजन है, जिसे कंपनी ने हाल में लॉन्च हुए Honda CR-V में इस्तेमाल किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CII स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग समिट के चौथे संस्करण के दौरान होंडा कार्स इंडिया के वेल्डिंग डिविजन के असिस्टेंट जनरल मैनेजर मुकेश मनोचा का कहना था कि कंपनी BS6 वाहन को लेकर काम कर रही है। हालांकि, जब उनसे समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई निश्चित समय बताने के बजाए कहा किकंपनी डेडलाइन से 4 महीने पहले BS6 वाहन भारत में लॉन्च कर सकती है। ऐसे में उम्मीद यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 2019 के आखिर में ही अपना पहला BS6 वाहन भारत में पेश कर सकती है।

BS से जुड़ी इन बातों को जानना है जरूरी

क्या होता है BS?

BS का पूरा नाम भारत स्टेज है। यह एक स्टेंडर्ड है जिसे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) तय करता है। हर वाहन पर बताया जाता है कि इसका BS स्टेंडर्ड क्या है। कोई भी वाहन तभी बिक्री के लिए उपलब्ध होता है जब वो भारत स्टेज के मानकों को पूरा करता है। दरअसल इसके जरिए धुएं से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जाता है।

जितना ज्यादा BS, उतना कम प्रदुषण

आपका वाहन वातारण के लिए कितना सही है ये बात BS पर निर्भर करता है। सीधी भाषा में कहें तो जिस गाड़ी का ज्यादा BS, उसका प्रदूषण उतना ही कम। उदाहरण के लिए BS-3 वाहन के मुकाबले BS-4 वाहनों से कम वायु प्रदूषण होता है।

BS-4 के बाद BS-6

वायु प्रदूषण को देखते हुए अब तय किया गया है कि BS-4 के बाद सीधे BS-6 स्टेंडर्ड लागू किया जाएगा। हालांकि राजधानी दिल्ली में बीएस 6 वाहनों को अप्रैल 2020 के बजाय अप्रैल 2018 में ही लागू किए जाने की उम्मीद है। बता दें, इसी साल मर्सिडीज और BMW जैसी लग्जरी कार निर्माता कंपनियों ने अपनी BS-VI वाहन पहले ही भारत में लॉन्च कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:

TVS Sport Special Edition शानदार फीचर्स के साथ भारत में हुई लॉन्च, कीमत 40,088 रुपये
इन 3 महीने में भारत में लॉन्च होंगी ये 5 दमदार बाइक्स, जानें क्या होंगी इनकी कीमत
TVS Jupiter Grande Vs Honda Activa 5G: कीमत और फीचर्स में कौन है बेहतर
Hyundai Santro vs Maruti Suzuki Celerio: भारतीय ग्राहकों के लिए किसके फीचर्स हैं सबसे बेहतर

chat bot
आपका साथी