महिंद्रा मराजो की इन तीन गाड़ियों से कड़ी टक्कर, जानिए आपके लिए कौन है बेहतर

महिंद्रा मराजो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली दो MPV मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बीच के अन्तर में ठीक तरह से भरती है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 12:44 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 04:01 PM (IST)
महिंद्रा मराजो की इन तीन गाड़ियों से कड़ी टक्कर, जानिए आपके लिए कौन है बेहतर
महिंद्रा मराजो की इन तीन गाड़ियों से कड़ी टक्कर, जानिए आपके लिए कौन है बेहतर

नई दिल्ली (अंकित दुबे)। महिंद्रा मराजो को हाल ही में शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) में लॉन्च किया गया है। डेवेलपमेंट फेज के समय मराजो को कोडनेम U321 नाम से जाना जाता था। मराजो में दिया गया अनूठा शार्क-प्रेरित डिजाइन न केवल आकर्षक है, बल्कि यह MPV क्लास में नई स्टाइल और क्लास भी देता है।

मराजो के एक्सटीरियर में महिंद्रा ने कुछ स्टैंडर्ड फीचर्स जैसे चारों ओर लिपटे हेडलैंप्स और वर्टिकल स्लेटेड ग्रिल दी गई है। कार में शार्क के दातों जैसी कर्व्ड डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल, टेल लैंप्स और एंटेना दिया गया है, जिसके चलते कार की बॉडी शार्क जैसा लुक देती है।

कार के इंटीरियर में काफी ज्यादा स्पेस दिया गया है और यह ब्लैक और पर्ल ड्यूल कलर टोन के साथ आती है। दूसरे फीचर्स के तौर पर कार में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ABS के साथ EBD, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक्स, ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट्स और इमर्जेंसी कॉलिंग फंक्शन दिया गया है।

MPV सेगमेंट में महिंद्रा मराजो की एंट्री के चलते त्योहारी सीजन के दौरान फैमिली कार खरीदने जा रहे ग्राहक अब उलझन में पड़ गए हैं। ग्राहकों के मन में यही बात आ रही है कि आखिर कौनसी MPV खरीदी जाए। बता दें, भारतीय बजार में महिंद्रा मराजो का मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टाटा हेक्सा से है। ग्राहकों के पास एक अच्छी फैमिली कार खरीदने के लिए यही चार विकल्प बचे हुए हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में इन्हीं कारों की तुलना एक दूसरे से करने जा रहे हैं, जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि आपको कौन-सी कार खरीदनी चाहिए।

इंजन स्पेसिफिकेशन्स:

महिंद्रा मराजो पावर के मामले में तीसरे स्थान पर आ रही है। हालांकि, इसकी पावर अर्टिगा से ज्यादा है, लेकिन इनोवा क्रिस्टा और हेक्सा से कम है। क्रिस्टा और अर्टिगा पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में मौजूद है, लेकिन मराजो सिर्फ डीजल वेरिएंट में ही मौजूद है। इसके अलावा इनोवा क्रिस्टा और अर्टिगा दोनों ही CNG वर्जन में उपलब्ध हैं। लेकिन, मजारो की तरह ही हेक्सा सिर्फ डीजल वर्जन में उपलब्ध है जो कि दो वेरिएंट्स में आती है।

ट्रांसमिशन:

महिंद्रा मराजो के सभी वेरिएंट्स सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। हालांकि, इसके प्रतिद्वंद्वी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रासमिशन के साथ मौजूद हैं।

माइलेज:

महिंद्रा का दावा है कि उसकी मराजो 17.6 kmpl का माइलेज देती है, जो कि क्रिस्टा और हेक्सा के डीजल वेरिएंट्स से काफी अच्छा है। हालांकि, क्रिस्टा और हेक्सा में ज्यादा क्षमता वाले इंजन भी दिए गए हैं। इसलिए दोनों कारों के इंजन प्रत्येक किलोमीटर पर ज्यादा तेल की खपत करते हैं। अर्टिगा का डीजल वेरिएंट 24.52 kmpl की माइलेज देता है, जो कि चारों गाड़ियों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। हालांकि, अर्टिगा में कम क्षमता वाला इंजन भी मौजूद है, जिसके चलते यह ज्यादा माइलेज देती है। 1373cc इंजन वाले CNG वेरिएंट के साथ अर्टिगा  भी 24.59 kmpl का अच्छा माइलेज देती है।

बैठने की क्षमता:

मराजो और इनोवा क्रिस्टा दोनों ही 7-सीटर और 8-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध हैं। अर्टिगा में 7 लोगों के बैठने की क्षमता है, जबकि हेक्सा के वेरिएंट्स 7-सीटर और 6-सीटर क्षमता के साथ आते हैं।

कीमत:

चारों गाड़ियों की अगर कीमतों में तुलना करें तो महिंद्रा मराजो दूसरे नंबर पर आती है। पहले नंबर पर मारुति अर्टिगा सबसे कम कीमत के साथ मौजूद है। वहीं, इनोवा क्रिस्टा चारों मॉडल्स में सबसे महंगी कार है।

हमारा फैसला:

महिंद्रा मराजो में बेहतरीन शार्क से प्रेरित डिजाइन दिया गया है जो कि इस सेगमेंट में काफी अलग है। मराजो को प्रतिस्पर्धात्मक कीमत में उतारा गया है। साथ ही, इसमें कंफर्ट और यूजर्स के लिए कई आरामदायक फीचर्स भी दिए गए हैं। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली दो MPV मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बीच के अन्तर को ठीक तरह से भरती है। अगर आप इनोवा जितनी बड़ी MPV नहीं खरीदना चाहते और अर्टिगा से थोड़ी बड़ी कार चाहते हैं तो मराजो आपके लिए बेहतर विकल्प है।

यह भी पढ़ें:

Marazzo First Drive Review: महिंद्रा की MPV सेगमेंट में नई एंट्री

महिंद्रा मराजो Vs मारुति सुजुकी अर्टिगा Vs टोयोटा इनोवा Vs टाटा हेक्सा: पढ़ें कीमत के आधार पर कम्पेरिजन

महिंद्रा मराजो में मिले चार वेरिएंट्स, कीमत के साथ जानें किस वेरिएंट में क्या हैं फीचर्स

chat bot
आपका साथी