गुलाबी शहर तो घूमा होगा अब गुलाबी नदी में नहाइए
शाम गुलाबी सुबह गुलाबी तो आप ने देखी होगी पर कभी कोई गुलाबी नदी देखी है अगर नहीं तो कोई बात नहीं हम आप को गुलाबी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं जो मौसम के हिसाब से रंग बदलती है।
1- छोटे पर आप ने पिंक कलर का बबल गम तो जरूर खाया होगा और टोमेटो सॉस भी खाया होगा पर हम आपको एक नदी के बारे में बताने जा रहे हैं जो सच में लाल रंग की है। इस नदी का रंग भारी बरसात में बदल जाता है। जब नदी बरसात में रंग बदलती है तो ऐसा लगता है जैसे कोई जादूई घटना घटित हो रही है। कनाडा के कैमेरोन जल प्रपात से निकलने वाली धारा के कई रंग हैं। बाकी दिनों में नदी बिलकुल साफ होती है। जब बरसात शुरु होती है तो ये अपना रंग बदलती है।
2- हल्की बरसात में ये पिंक कलर की हो जाती है। बरसात अगर बहुत तेज हो रही है तो इस नदी का रंग टमाटर की तरह लाल भी हो सकता है। ये कोई जादूई चीज नहीं है। ना ही यह कोई फोटोशॉप ट्रिक है। जब पानी तेजी के साथ बरसता है तो इसमें एग्रोलाइट नाम का पदार्थ मिलता है जो इसके रंग में परिवर्तन लाता है। नदी के रंग में आने वाला ये परिवर्तन कुछ मिनटों के लिए ही होता है। कुछ देर बाद नदी फिर से अपने पहले रूप में आ जाती है। किसी परी कथा की तरह नदी धीरे-धीरे अपना रंग बदलना शुरु करती है।
3- रौशेल ने बताया कि जब यहां बारिश होना आम बात है पर नदी बारिश के हिसाब से ही अपना रंग बदलती है। कैमेरोन फाल कनाडा में अल्बर्टा वेस्टर्न लेक नेशनल पार्क में है। अपनी रंग बदलने की खासियत के चलते ये सैलानियों और फोटोग्राफर्स की पहली पसंद होता है। फोटोग्रार्फस की माने में स्प्रिंग सीजन और समर सीजन में नदी का रंग बदलना सबसे सुखद अनुभव देता है। इस दौरान यहां भारी बारिश भी होती है। अगर आप साइंस और नेचर लवर हैं तो कैमेरोन फाल आप की घूमने की लिस्ट में जरूर होना चाहिए।