Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकल कल्चर को करीब से दिखाते हैं बुटीक होटल्स, मनमौजी सैलानियों के लिए है स्टे का परफेक्ट ऑप्शन

    Updated: Wed, 16 Apr 2025 12:45 PM (IST)

    घूमने-फिरने का मजा और भी बढ़ जाता है जब आपके रुकने की जगह आपको नए अनुभव देती हैं। बुटीक होटल्स स्टे का ऐसा ही एक ऑप्शन है जो आपको लोकल कल्चर को करीब से जानने का मौका देता है। यह मनमौजी सैलानियों के लिए एक परफेक्ट जगह है जहां आप आरामदायक स्टे के साथ-साथ कई सारे नए अनुभव भी ले सकते हैं।

    Hero Image
    क्या होता है बुटीक होटल्स (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी ट्रिप की तीन बातें ही उसे मजेदार और यादगार बनाती है, पहली वहां घूमने की जगहें, दूसरा खाना और तीसरा आप जहां स्टे कर रहे हैं। सफर के दौरान ये होटल्स किसी भी ट्रिप का सबसे अहम हिस्सा होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अगर आपको वहां का लोकल कल्चर और स्वाद होटल के जरिए ही जानने को मिल जाए तो फिर ट्रिप और भी यादगार हो जाएगी। बुटीक होटल्स इन्हीं में से एक है, जिसकी मदद से आप लोकल कल्चर के करीब से जान सकते हैं।

    क्या होते हैं ये बुटीक होटल्स?

    इनका छोटा आकार, ट्रेंडी डिजाइन और मेहमाननवाजी इन्हें बाकी बड़े होटल्स से अलग बनाते हैं। आम होटल्स के मुकाबले इनके पास कमरे कम संख्या में होती हैं। इनकी सर्विस मेहमानों के हिसाब से कस्टमाइज और अनूठी होती है। ऐसा बड़े होटल चेन या ग्रुप में देखने को नहीं मिलता। कैम्ब्रिज डिक्शनरी में बुटीक होटल उसे माना गया है जो छोटे, स्टाइलिश और फैशनेबल होते हैं।

    यह भी पढ़ें-  भारत के कुछ Unique Hotels, जहां रुकना ही एक एडवेंचर है; कहीं तैरते तो कहीं पेड़ों पर टंगे हैं होटल

    अपनी एक अलग थीम होती है

    बिजनेस ट्रिप पर जाने वाले या फिर मनमौजी सैलानियों को बुटिक होटल्स सबसे ज्यादा लुभाते हैं। आमतौर पर हर बुटीक होटल की अपनी एक अलग थीम होती है। ये बुटीक होटल्स या तो अपने खानपान पर ज्यादा फोकस करते है या फिर किसी ऐतिहासिक बिल्डिंग में इनका ठिकाना होता है। इनका पूरा ध्यान होटल की खूबसूरती, सर्विस और सुविधाओं पर होती है।

    भारत में इन जगहों पर मौजूद हैं कुछ बुटीक होटल

    जोशीमठ (उत्तराखंड)

    उत्तराखंड के जोशीमठ में ऐसा ही एक बुटीक रिजॉर्ट हैं, जो ऐसे सैलानियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो यहां 4 स्टार होटल की तलाश में हैं। यहां का बेहतरीन स्टाफ, स्वादिष्ट खाना, आरामदायक कमरे सैलानियों के पसंदीदा होते हैं। यहां से नजर आने वाली प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ इस होटल की मेहमाननवाजी टूरिस्ट को लुभाती है।

    कुमाऊं (उत्तराखंड)

    हिमालय के पहाड़ों से घिरा कुमाऊं, उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सात घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां मौजूद रिजॉर्ट अपने मेहमानों को यहां के वन्यजीवों और वनस्पतियों को अनुभव करने का मौका देता है। इस दौरान आप गांव से होकर गुजरते हैं, जहां आप वहां की जिदंगी, संस्कृति और कला को करीब से देख पाते हैं। यहां आपको लोकल चीजों से बनी डिशेज परोसी जाती हैं और आपको लोकल स्वाद चखने का मौका मिलता है। आप चाहें तो शेफ के साथ बेर, सेब और संतरे जैसे फलों के जैम बनाने का अनुभव भी ले सकते हैं।

    चोराओ द्वीप (गोवा)

    गोवा के चोराओ द्वीप पर बना बुटीक होटल इस आईलैंड और गोवा की ग्रामीण जिंदगी को जानने के लिए एक सही जगह है। यहां आपको आरामदायक और बड़े कमरे मिलते हैं, वहीं रॉक पूल, बार्बेक्यू की सुविधा और बड़ा-सा गार्डन भी। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये अच्छा ऑप्शन और बच्चों के लिए भी।

    यह भी पढ़ें-  चाय के बागानों से लेकर UNESCO की विश्व धरोहर तक, असम में हर मोड़ पर है कुदरत का अनोखा करिश्मा