Wildlife Lovers के लिए बेस्ट हैं भारत के ये मशहूर चिड़ियाघर, बच्चों के साथ जरूर करें विजिट
भारत विविधताओं का देश है जहां घूमने के लिए कई सुंदर स्थान हैं। व्यस्त जीवनशैली में तनाव कम करने के लिए लोग अक्सर यात्रा करना पंसद करते हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए चिड़ियाघर एक बेहतरीन जगह हो सकती है। भारत में कई प्रसिद्ध चिड़ियाघर हैं जहां विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों को देखा जा सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां घूमने के लिए एक से एक जगहें मौजूद हैं। किसी को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है तो कोई समंदर के किनारे चिल करता है। यहां आकर वे सुकून भरे पल बिता पाते हैं। दरअसल, आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। स्ट्रेस कम करने के लिए लोग घूमने जाते हैं। वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए तो जू से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती है।
आपको बता दें कि बच्चों को भी जू घूमना बहुत पसंद आता है। हर साल लाखों पर्यटक चिड़ियाघरों में अपने बच्चों और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आते हैं। नेचर लवर्स तो यहां आकर फोटोग्राफी भी करते हैं। अगर आप भी नेचर लवर हैं तो हम आपको भारत के कुछ ऐसे चिड़ियाघरों (India's Famous Zoo) के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको एक बार जरूर विजिट करना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से -
इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क
विशाखापत्तनम का इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क पूरी दुनिया में मशहूर है। साथ ही ये भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर भी है। ये जगह वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है। आपको बता दें कि ये जू 600 एकड़ में फैला हुआ है। यहां आकर आप कई तरह की पक्षियों और जानवरों को करीब से देख सकते हैं। यहां आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। आपको अपनी लाइफ में एक बार यहां जरूर आना चाहिए।
मैसूर का जू
मैसूर में बना ये जू भारत का सबसे पुराने चिड़ियाघर है। इसकी खूबसूरती भी देखने लायक होती है। अगर आप यहां आते हैं तो आपको कई दुर्लभ जानवर देखने को मिल जाएंगे। इसकी खासियत ये है कि आप यहां व्हाइट टाइगर, अफ्रीकन एलीफैंट, गैंडा और कई विदेशी पक्षी भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सिर्फ स्वर्ण मंदिर ही नहीं, ये 5 कारण बताते हैं कैसे Golden City बन गया अमृतसर? सुंदर है इसका जवाब
नेशनल जूलॉजिकल पार्क
भारत की राजधानी दिल्ली में वैसे तो घूमने के लिए कई जगहें मौजूद हैं, लेकिन यहां का चिड़ियाघर तो बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां टाइगर, शेर, गैंडा, मगरमच्छ और कई विदेशी पक्षी देखने को मिलेंगे। यहां की हरियाली आपको सुकून पहुंचाने का काम करेगी।
लखनऊ का नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान
लखनऊ का नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान अपने आप में बेहद खास है। 72 एकड़ में फैला हुआ ये जू 1921 में स्थापित किया गया था। आप यहां पर सफेद बाघ, शेर, चिंपांजी जैसे कई जानवरों काे देख सकते हैं। बच्चों के लिए यहां टॉय ट्रेन और बोटिंग की सुविधा भी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।