Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Best Tourist Spots के नाम से जाने जाते हैं भारत के ये च‍िड़ि‍याघर, बच्‍चों के साथ जरूर करें वि‍जिट

    Updated: Fri, 29 Nov 2024 07:48 AM (IST)

    Best Tourist Spots in India भारत में ऐसे कई च‍िड़ि‍याघर हैं जो काफी मशहूर हैं। यहां हर क‍िसी को एक बार जरूर घूमने के ल‍िए जाना चाह‍िए। ये जगहें बच्‍चों को भी खूब पसंद आएंगी। यहां आपको व‍िलुप्‍त हो चुके जानवर भी देखने को म‍िलेंगे। यहां घूमना रोमांच से भरा हो सकता है। आप यहां यादगार पलों को कैमरे में भी कैद कर सकते हैं।

    Hero Image
    Best Tourist Spots in India: भारत में मशहूर हैं ये च‍िड‍़‍ियाघर। (image credit- freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Famous Zoos In India: भारत में घूमने के ल‍िए कई जगहें हैं जहां जाने से आप एकदम फ्रेश हो जाते हैं। ज‍िन लोगों को जीव-जंतु पसंद होते हैं उनके ल‍िए जू से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती है। बच्‍चों को भी जू में घूमना बेहद पसंद आता है। यहां आकर वे ऐसे जानवर देखना पसंद करते हैं, जो धीरे- धीरे विलुप्त हो रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने और बच्चों को प्रकृति के महत्व को सिखाने के लिए चिड़ियाघर बे‍हतर व‍िकल्‍प है। भारत में ऐसे कई च‍िड़‍ियाघर हैं जो घूमने के ल‍िहाज से एकदम परफेक्‍ट हैं। हम आपको ऐसे ही च‍िड़ि‍याघर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप रोमांच से भर जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैसूर का चिड़ियाघर

    कर्नाटक के मैसूर में स्थित यह चिड़ियाघर भारत के सबसे पुराने और खूबसूरत जूलॉजिकल पार्क में से एक है। यहां पर आपको कई दुर्लभ जानवर देखने को म‍िल जाएंगे। आपको बता दें क‍ि इस चि‍ड़‍ियाघर की स्‍थापना 1892 में हुई थी। यहां सफेद बाघ, अफ्रीकी हाथी, गैंडा और कई विदेशी पक्षी देखे जा सकते हैं।

    राष्ट्रीय प्राणी उद्यान दिल्ली

    दिल्ली का चिड़ियाघर बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्‍ट है। यहां आपको बाघ, शेर, गैंडा, मगरमच्छ और कई विदेशी पक्षी देखने को म‍िलेंगे। इस चिड़ियाघर की खास‍ियत यह है क‍ि ये यमुना नदी के किनारे है और हरियाली से घिरा हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh में मशहूर हैं ये National Parks, वाइल्‍डलाइफ के शौकीन एक बार जरूर करें वि‍जिट

    इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क

    विशाखापत्तनम का इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क 600 एकड़ से अधिक जमीन पर फैला हुआ है। आप यहां पर विभिन्न जानवरों और पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं। ये कम्बलकोंडा वन चिड़ियाघर के चारों ओर से घिरा हुआ है। आपको यहां आकर बहुत खुशी होगी।

    नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान

    लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान का ऐतिहासिक महत्व है। इसे 1921 में स्थापित किया गया था। यहां पर सफेद बाघ, शुतुरमुर्ग जैसे कई दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलेंगी। बच्चों के लिए यहां टॉय ट्रेन और बोटिंग की सुविधा भी है।

    एलिफेंट सफारी पार्क

    कोलकाता के अलीपुर में स्थित एलिफेंट सफारी पार्क सबसे पुराना है। यहां कई बड़े जानवरों के अलावा समुद्री जीवों काे भी देखा जा सकता है।

    नंदनकानन प्राणी उद्यान

    उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित नंदनकानन प्राणी उद्यान भारत के सबसे बेहतरीन च‍िड़ि‍याघर में से एक है। यहां कई दुर्लभ प्रजातियों के जानवर जैसे सफेद बाघ, मगरमच्छ और घड़ियाल देखने को म‍िलेंगे। यहां की नाइट सफारी काफी फेमस है।

    च‍िड़ि‍याघर में करें ये काम

    जब भी आप चिड़ियाघर जाने की सोचें तो वहां जानवरों को समझने की काेशिश करें। इसके अलावा चिड़ियाघर में साफ-सफाई बनाए रखें और प्लास्टिक का उपयोग करने से बचें। आप वहां पर जानवरों और उनके प्राकृतिक आवास की खूबसूरती को कैमरे में कैद भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Jungle Safari: दिल्ली के आसपास जंगल सफारी के लिए परफेक्ट हैं ये नेशनल पार्क, एक बार जाएं जरूर