Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है रिलेशनशिप का नया 'डेट देम टिल यू हेट देम' ट्रेंड और क्यों आ रहा है ये लोगों को इतना पसंद?

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 09:28 AM (IST)

    क्या आप जानते हैं आजकल रिलेशनशिप की दुनिया में एक नया ट्रेंड तेजी से अपनाया जा रहा है। इसका नाम है डेट देम टिल यू हेट देम (Date Them Till You Hate Them)। इस ट्रेंड के नाम से आप काफी हद तक अंदाजा लगा सकते हैं कि ये किस बारे में है लेकिन लोग इसे पसंद क्यों कर रहे हैं आइए जानते हैं।

    Hero Image
    कैसा है 'डेट देम टिल यू हेट देम' डेटिंग ट्रेंड? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिलेशनशिप्स की दुनिया में हमेशा कोई न कोई नया ट्रेंड आता ही रहता है। कभी 'स्लो फैशन' रिलेशनशिप का जमाना था, तो कभी 'सिचुएशनशिप' का। अब सोशल मीडिया पर एक नया और कुछ चौंकाने वाला ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है– "डेट देम टिल यू हेट देम" (Date Them Till You Hate Them)।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीधे शब्दों में कहें तो, इसका मतलब है कि आप अपने पार्टनर के साथ तब तक रिलेशनशिप में बने रहते हैं, जब तक कि उनकी छोटी-छोटी आदतें और बातें इतनी ज्यादा परेशान नहीं करने लगतीं कि आप उनसे पूरी तरह से ऊब जाएं और ब्रेकअप का फैसला आसान हो जाए।

    इसमें समस्याओं को सामने रखने या मुश्किल बातचीत करने की कोशिश नहीं की जाती, बल्कि उन्हें अनदेखा करके पनपने दिया जाता है, जब तक कि स्थिति बर्दाश्त से बाहर न हो जाए। यह सुनने में पागलपन लगता है, न? लेकिन फिर भी, कई लोग इस ट्रेंड को अपना रहे हैं और सपोर्ट भी कर रहे हैं। आइए जानें ऐसा क्यों?

    एक इमोशनल ‘सेफ्टी नेट’

    इस ट्रेंड के पीछे का सबसे बड़ा लॉजिक है इमोशनल सेफ्टी। ब्रेकअप का दर्द सहना अक्सर काफी मुश्किल होता है। "डेट देम टिल यू हेट देम" एक तरह की इमोशनल प्लानिंग है। जानबूझकर नेगेटिविटी को इकट्ठा करके, एक व्यक्ति खुद को उस ब्रेकअप के लिए तैयार करता है। जब वह दिन आता है, तो वह पहले से ही इमोशनली डिस्कनेक्ट हो चुका होता है, इसलिए दर्द उतना ज्यादा महसूस नहीं होता।

    एक हेल्दी प्लानिंग या एक खतरनाक ट्रेंड?

    इस ट्रेंड पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। इसके सपोर्टर्स का कहना है कि यह उन लोगों के लिए एक कारगर कोपिंग मैकेनिज्म है जो कन्फ्रंटेशन से डरते हैं या जिन्हें लगता है कि उनकी बात सुनी नहीं जाएगी। यह उन्हें कंट्रोल में होने का एहसास दिलाता है।

    वहीं इसके आलोचकों का मानना है कि यह एक घातक, सेल्फिश और भावनात्मक रूप से क्रूर रवैया है। यह सिर्फ कम्युनिकेशन की कमी और इमेच्योरिटी को दिखाता है। एक तरफ तो आप खुद को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ आप अपने पार्टनर के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं, जो इस पूरी बात से अनजान है। वह सोच भी नहीं सकता कि उसकी छोटी-छोटी गलतियां जानबूझकर 'हेट लिस्ट' में जोड़ी जा रही हैं।

    एक हेल्दी रिलेशनशिप की नींव ईमानदारी, विश्वास और ओपन कम्युनिकेशन होता है। "डेट देम टिल यू हेट देम" इन सभी प्रिंसिपल्स के उल्टा है। असली हिम्मत मुश्किल बातचीत से बचने में नहीं, बल्कि उसका सामना करने में है। अगर आपके पार्टनर की कोई आदत आपको परेशान करती है, तो उसके साथ प्यार और सम्मान से बात करें। अगर बातचीत से काम नहीं बनता और परेशानियां हल नहीं होतीं, तो साफ शब्दों में रिश्ता खत्म कर देना, धीरे-धीरे उसे नफरत तक ले जाने से कहीं ज्यादा रेस्पेक्टेबल और मेच्योर स्टेप है।

    यह भी पढ़ें- पार्टनर का हर समय इग्‍नोर करना कहीं Cookie Jarring ताे नहीं? इन 5 संकेतों से करें पहचान

    यह भी पढ़ें- भारत में तेजी से बदल रहा है डेटिंग कल्चर, सिचुएशनशिप से नैनोशिप अब है रिश्तों में ‘नो लेबल्स’ का दौर