विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kiss Day 2025: कभी सोचा है कैसे हुई French Kiss की शुरुआत, ऐसे पॉपुलर हुआ दुनियाभर में किस का यह स्टाइल

Published: Thu, 13 Feb 2025 01:32 PM (IST)

दुनियाभर में आज किस डे (Kiss Day 2025) मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल वेलेंटाइन्स डे से एक ...और पढ़ें

कब और कैसे हुई फ्रेंच किस की शुरुआत (Picture Credit- Freepik)
कब और कैसे हुई फ्रेंच किस की शुरुआत (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. हर साल 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है।
  2. फ्रेंच किस इसका सबसे पॉपुलर स्टाइल है।
  3. हालांकि, इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई ये कम ही लोग जानते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज का दिन दुनिया के कई हिस्सों में किस डे (Kiss Day 2025) के रूप में मनाया जा रहा है। हर साल वेलेंटाइन वीक के दौरान वेलेंटाइन्स डे के पहले 13 फरवरी को यह दिन मनाया जाता है। यह पूरा हफ्ता प्यार करने वालों के लिए काफी खास होता है, लेकिन आज का दिन कई मायनों में बेहद खास है। किस अपनी भावनाओं और प्यार को जताने का एक रोमांटिक तरीका है, जिसे लोग कई तरह से एक्सप्रेस करते हैं।

किस करने के लिए कई तरीके पॉपुलर हैं, जिनमें से एक फ्रेंच किस (French Kiss Origin) भी है। यह दुनियाभर में किस की एक मशहूर शैली है, जिसे कई लोग बेहद पसंद भी करते हैं। हालांकि, फ्रेंच किस के बारे में आमतौर पर सभी को यह लगता होगा कि यह किस असल में फ्रांस की देन है और इसलिए इसे फ्रेंच किस कहा जाता है। ऐसे में आज आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कहां से आई फ्रेंच किस (French Kiss Origin History)-

यह भी पढ़ें-  एक नहीं कई तरीकों से चूमकर जता सकते हैं प्यार, बस पता होना चाहिए हर किस का सही मतलब

कहां से आया फ्रेंच?

शेरिल किरशेनबाम ने अपनी किताब "द साइंस ऑफ किसिंग" में लिखा है कि "फ्रेंच किस" शब्द साल 1923 में अंग्रेजी भाषा में शामिल हुआ। किस की यह शैली फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के बाद लोकप्रिय हुई। किरशेनबाम के मुताबिक हम इस शब्द का इस्तेमाल क्यों करते हैं इसका सटीक कारण वास्तव में कोई नहीं जानता है, लेकिन इसे संभवतः अमेरिकियों द्वारा अपनाया गया था, जो फ्रांस की यात्रा करते थे और फ्रांसीसी महिलाओं को चूमते थे, जो चूमते समय जीभ के इस्तेमाल के साथ ज्यादा सहज थे।

इसका मतलब यह हुआ कि इस किस और इस शब्द का इजाद फ्रांस के लोगों ने नहीं, बल्कि अमेरिकियों ने किया था। इस तरह किस की इस शैली को घर लाने का श्रेय अमेरिकी सैनिकों को दिया जाता हैं, जिन्होंने यूरोप में सेवा की। वहीं, फ्रांस में इसे "फ्रेंच किस" नहीं कहा जाता था। वहां यह सिर्फ एक किस था।

फ्रांस में नहीं है फ्रेंच किस जैसा कोई शब्द

आपको जानकर हैरानी होगी कि 2014 तक फ्रेंच के पास किस की शैली के लिए एक शब्द भी नहीं था, जब तक पेटिट रॉबर्ट डिक्शनरी में एक नए शब्द "गैलोचर" को जोड़ा गया, जिसका शाब्दिक अर्थ है "जीभों से किस करना।" इतना ही नहीं एकेडेमी फ्रैंन्काइज, जो फ्रेंच को नियंत्रित करती है और भाषा में विदेशी शब्दों के घुसपैठ से बचाव करती है, ने अभी तक इस शब्द को स्वीकार नहीं किया है।

प्यार जाहिर करने के साथ ही फायदेमंद भी है किस

आमतौर पर लोग अपना प्यार जाहिर करने के लिए एक-दूसरे को किस करते हैं, लेकिन इसके कई फायदे भी होते हैं। अध्ययनों के अनुसार, किस ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, हैप्पी हार्मोन बढ़ाता है, जो आपको खुश महसूस कराता है (सेरोटोनिन, डोपामाइन और ऑक्सीटोसिन), कैलोरी बर्न करता है, आत्मसम्मान बढ़ाता है और यहां तक ​​कि कैविटी से भी लड़ता है।

यह भी पढ़ें-   शादी के बाद दूसरे ऑप्शन एक्सप्लोर करने का मौका देती है Open Marriage, जानें कितना सही कितना गलत