विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kiss Day 2025: एक नहीं कई तरीकों से चूमकर जता सकते हैं प्यार, बस पता होना चाहिए हर किस का सही मतलब

Published: Thu, 13 Feb 2025 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2025 07:26 AM (IST)

फरवरी को प्यार के महीने के नाम से भी जाना जाता है। यह महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद ...और पढ़ें

हर किस का है अपना अलग मतलब (Picture Credit- Freepik)
हर किस का है अपना अलग मतलब (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. हर साल 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है।
  2. इस दिन आप किस कर अपना प्यार जाहिर कर सकते हैं।
  3. हालांकि, किस करने के कई तरीके और सभी का अलग मतलब होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों फिजाओं में प्यार की खुशबू फैली हुई है। फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद माना जाता है। हर साल इस महीने के सात दिन वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे के साथ होती है। इसी क्रम में वेलेंटाइन डे के पहले दिन यानी 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन कई मायनों में बेहद खास है। किस एक रिश्ते को मजबूत बनाने और अपने पार्टनर के लिए अपना प्यार जाहिर करने का बेहद रोमांटिक तरीका है।

किस प्यार, देखभाल, स्नेह और प्रशंसा की अभिव्यक्ति है। साथ ही यह बताता है कि आप अपने पार्टनर के लिए कितना पैशनेट हैं। आमतौर पर किस शब्द सुनते ही लोगों के मन के फिल्मों में दिखाई जाने वाली किस की तस्वीर सामने आती है। हालांकि, यह सिर्फ एक ही तरह की नहीं होती है। किस भी कई तरह की होती हैं और इनका मतलब भी अलग-अलग (Different Types Kiss) होता है। ऐसे में आज किस डे के मौके पर हम आपको बताएंगे अलग-अलग तरह की किस (kiss day 2025 celebration) और उनका मतलब-

यह भी पढ़ें-  बेहद खास हैं गले लगाने के 5 तरीके, आप भी जान सकते हैं अपने पार्टनर का हाल-ए-दिल

नाक पर किस (Nose Kiss)

यह किस करने के सबसे प्यारे रूपों में से एक, यह उन लोगों द्वारा साझा किया जाता है, जो प्यार में हैं और एक-दूसरे के दीवाने हैं।

माथे पर किस (Forehead Kiss)

माथे पर किस अपने प्यार को जाहिर करने का एक बेहद गंभीर तरीका होता है। यह सुरक्षा और प्रशंसा की भावना को दर्शाता है। फोरडेह किस यह कहने का एक तरीका है कि व्यक्ति आपके साथ सुरक्षित है।

गालों पर किस (Cheek Kiss)

यह किस करने का सबसे आम तरीका है। गालों पर किस सिर्फ पार्टनर्स ही नहीं, बल्कि अपने अन्य करीबियों को भी किया जा सकता है। यह सामने वाले के लिए आपके प्यार को दर्शाता है। आमतौर पर जब हम ऐसे लोगों से मिलते हैं, जिनके साथ हम बहुत करीबी हैं, तो हम गाल पर किस देकर उनका स्वागत करते हैं।

हाथों पर किस (Kiss on Hands)

यह रिश्ते की शुरुआत का संकेत होता है। हाथों पर किस करने का मतलब है कि आप अपना रिश्ता शुरू करना चाहते हैं। यह कई संस्कृतियों में सम्मान और प्रशंसा दिखाने का संकेत भी माना जाता है।

ईयर लोब किस (Earlobe Kiss)

यह किस का एक ऐसा रूप है, जिसका इस्तेमाल सामने वाले को उत्तेजित करने के लिए किया जाता है। यह किस करने का एक कामुक तरीका है।

गर्दन पर किस (Neck Kiss)

इस प्रकार का किस आम तौर पर सेक्शुअल इंटेंशन को दर्शाता है और इसे उन लोगों द्वारा किया जाता है, जो एक-दूसरे के प्रति गहराई से भावुक होते और प्यार करते हैं।

फ्रेंच किस (French Kiss)

यह किस करने का सबसे लोकप्रिय तरीका है। यह अपने प्यार को जाहिर करने का एक डीप इमोशनल तरीका है, जो आम तौर पर उन लोगों के बीच किया जाता है, जो एक-दूसरे के लिए गहराई से आकर्षित होते हैं या बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।

यह भी पढ़ें-  रिश्ता मजबूत करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है पार्टनर को चूमना