Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Relationship Tips: पार्टनर के साथ हो गई है अनबन, तो टिप्स की मदद से करें सुलह

    Relationship Tips रिश्ता चाहे जो भी हो उसमें जितना प्यार होता है उतनी ही तकरार भी होती है। एक रिश्ते में तकरार और नोंक-झोंक होना बेहद आम बात है। लेकिन अगर समय रहते इस मनमुटाव को दूर न किया जाए तो रिश्ते में दूरियां आ सकती है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से तकरार के बाद सुलह कर सकते हैं।

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Sun, 25 Jun 2023 10:15 AM (IST)
    Hero Image
    रिश्ते में तकरार के बाद ऐसे करें सुलह

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Relationship Tips: किसी भी रिश्ते में तकरार होना सामान्य बात है। रिश्ते में जिस तरह प्यार होना जरूरी है, उसी तरह इसमें नोक-झोंक और तकरार होना भी बेहद जरूरी है। दरअसल, तकरार होने पर हमें अपने साथी को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी झगड़े को लंबे समय तक नहीं चलने देना चाहिए, क्योंकि इससे चीजें खराब हो सकती है। इसलिए बहस के बाद कुछ देर का समय लेने के बाद चीजें सही करने की कोशिश करें। आप इन टिप्स की मदद से रिश्ते में तकरार के बाद चीजें सुलझा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहल करें

    अगर रिश्ते में किसी बात को लेकर तकरार या मननुटाव हो गया है, तो इसे सुलझाने और सुलह करने की पहल करें। रिश्तों में चीजों को सुलझाने और इसे बेहतर बनाने के लिए एक सामान्य आधार खोजने की जरूरत है।

    स्वीकार करें

    किसी संघर्ष के बाद समाधान करने के लिए सबसे पहले जरूरी है, जो भी हुआ उसे

    स्वीकार करना है। जब हम चीजें स्वीकार करते हैं, तो इसका मतलब यह होता है कि हम इसके बारे में बात करना शुरू कर सकते हैं और चीजों को सुलझा सकते हैं।

    अपनी गलती मानें

    अगर आपकी वजह से कोई तकरार या मनमुटाव हुआ है, तो अपनी गलती को मानकर इसकी जिम्मेदारी लें। साथ ही यह भी समझें कि आप कहां गलत थे। जिम्मेदारियां लेने से हमें चीजों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

    पार्टनर के नजरिए को समझें

    कभी-कभी हम अपनी गलतियों को इसलिए स्वीकार नहीं करते, क्योंकि हम अपने साथी के नजरिए समझ नहीं पाते हैं। इसलिए अगर आप अपने झगड़े को सुलझाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के नजरिए को समझें और यह जानने की कोशिश करें कि उन्हें कैसा महसूस हुआ।

    जुड़ने के तरीके ढूंढें

    रिश्ते में तकरार दूर करने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ जुड़ने के तरीके ढूंढें। इसके लिए आप चाहें, तो अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं या फिर उनके साथ जुड़ने का कोई अन्य तरीका ढूंढ सकते हैं।

    Picture Courtesy: Freepik