Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वॉल पेंट के इन शेड्स के साथ घर को दें मैजिकल टच, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

    Updated: Fri, 16 May 2025 02:23 PM (IST)

    घर की दीवारों का रंग आपकी पसंद और नापसंद पर निर्भर करता है लेकिन आपके घर के इंटीरियर के लिए भी ये उतना ही अहम होता है। अगर आप भी अपने घर को नया लुक देना चाहते हैं तो अपने फर्नीचर और फर्निशिंग को ध्यान में रखते हुए ही चुनें अपना वाला रंग।

    Hero Image
    इन रंगों से सजाएं अपने घर की दीवारें (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी बात आती है इंटीरियर की, तो हम अक्सर ही नए फर्नीचर या फिर किसी डेकारेटिव आयटम के बारे में सोचते हैं। लेकिन घर के इंटीरियर का एक बेहद ही अहम हिस्सा हमसे छूट जाता है, यानी वॉल पेंट। घर की दीवारों का रंग आपके इंटीरियर को खूबसूरत भी बना सकता है या उसे बिगाड़ भी सकता है। इस साल रंगों के पैलेट में कुछ शेड्स ऐसे हैं जो लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूट्रल टोन

    अपनी दीवारों को आइवरी व्हाइट, ऑफ-व्हाइट, क्रीम और लाइट बेज या ग्रे जैसे रंगों से पेंट करना अभी सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। न्यूट्रल रंगों की सबसे बड़ी खासियत है कि ये किसी भी तरह के इंटीरियर के साथ मैच कर जाते हैं। ऐसी दीवारों पर आप आसानी से वॉल आर्ट या पेंटिंग सजा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  फूलों से प्यार है, तो इस गर्मी गार्डन में लगाएं 7 पौधे, खुशबू से भर जाएगा घर का हर एक कोना

    एक्वा ब्लू

    अगर आपको नीले रंग से प्यार है तो यह एक्वा ब्लू आपके लिए ही है। इसमें बीच ब्लू, बेबी ब्लू, आइस ब्लू या स्काय ब्लू जैसे शेड चुन सकते हैं। ब्लू के ये शेड्स दीवारों के साथ-साथ आंखों को भी सुकून देते हैं। आपको नेचर के और करीब जाने का एहसास होगा। इसके साथ आप लाइट कलर के पर्दे, डीप ब्लू सोफा कवर और ब्राउन शेड के फर्नीचर चुन सकते हैं।

    जंगल ग्रीन

    अपने घर को प्रकृति के करीब ले जाने का यह बहुत ही अच्छा तरीका है। जंगल ग्रीन के अलग-अलग शेड आपके घर को एक रिफ्रेशिंग लुक देंगे। ग्रीन के साथ आप डेकोरेशन में कॉपर या रेड को शामिल कर सकते हैं।

    बैलेरीना पिंक

    यह पिंक का बेहद ही सौम्य-सा शेड है। टील, गोल्ड, बेज, व्हाइट और ऑलिव ग्रीन के साथ इसका कमाल का कॉम्बिनेशन बनता है। इस शेड से आपके घर की दीवारों का ही नहीं, पूरे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।

    रिच पर्पल

    अपनी दीवारों में एक नई जान डालने के लिए थोड़े ब्राइट और वाइब्रेंट कलर चुनें। इससे घर को एक आलीशान लुक मिलता है। यह घर को एक अनोखा रूप देता है। डार्क पर्पल वॉल पेंट से लेकर लाइट पर्पल पेंट तक काफी सारे ऑप्शन हैं। घर को एक पीसफुल लुक देने के लिए आप व्हाइट या क्रीम फर्नीचर को इसके साथ पेयर कर सकते हैं।

    सनशाइन येलो

    अपने घर में पॉजिटिव वाइब लाने के लिए सनशाइन येलो चुन सकते हैं। इसके साथ आप हल्के ब्लू या फिर व्हाइट परदे का कॉम्बिनेशन कर सकते हैं। यदि घर के किसी कमरे में नैचुरल लाइट नहीं आती हो तो येलो का ये शेड उस कमरे को ब्राइट लुक दे सकता है।

    यह भी पढें- कहीं आपके कूलर से तो नहीं आ रही सड़ी मछली जैसी बदबू? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा