'प्यारे हैं और नाजुक भी', घर ला रहे हैं Love Birds; तो जान लें ये 10 बातें, वरना बाद में होगी परेशानी
आजकल लोग घरों में कुत्ते-बिल्ली पालने के शौकीन हैं वहीं कुछ को Love Birds पसंद हैं। ये रंग-बिरंगे पक्षी बहुत प्यारे होते हैं पर इनकी देखभाल जिम्मेदारी से करनी होती है। लव बर्ड्स अकेलेपन से परेशान हो जाते हैं इसलिए उन्हें जोड़े में पालें। समय-समय पर उनके नाखून और पंख ट्रिम करवाएं और बीमार होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में लोगों को घरों में कुत्ते-बिल्ली पालने का बहुत शौक है। आप सोशल मीडिया पर भी एक से एक सुंदर-सुंदर कुत्ते बिल्लियों काे देखते होंगे। वहीं कुछ लोग हैं जिन्हें बर्ड्स का शौक होता है। अगर आपको Love Birds पसंद हैं तो उनका ख्याल भी कुछ ज्यादा ही रखना होता है। रंग-बिरंगे और चहकते हुए Love Birds भला किसे नहीं पसंद होते हैं। ये किसी का भी दिल जीत सकते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये नन्हे बर्ड्स जितने सुंदर दिखते हैं, उनकी देखभाल उतनी ही जिम्मेदारी भरी होती है? लव बर्ड्स अकेलेपन से जल्दी परेशान हो जाते हैं, उन्हें प्यार, समय और खेलने की आजादी चाहिए होती है। कई बार हम बिना सोच‑समझे केवल शौक पूरा करने के लिए इन्हें घर ले आते हैं, लेकिन फिर उनका ध्यान ठीक से नहीं रख पाते। इससे न सिर्फ पक्षी का मन खराब होता है, बल्कि वो बीमार भी पड़ जाते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है।
हम आपको बताएंगे कि लव बर्ड्स को पालने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि तो वो भी खुश रहें और आप भी। इससे आप में और Love Birds में प्यारा सा रिश्ता बन सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से -
यह भी पढ़ें: 'एक्वेरियम के किंग' से 'शिकारी ब्यूटी' तक, मिलिए 6 सुंदर मछलियों से; जिन्हें चाहिए होता है VIP ट्रीटमेंट
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप लव बर्ड्स ला रहे हैं तो आपको ये जानना जरूरी है कि उन्हें हमेशा जोड़े में लाएं। दरअसल ये अकेले रहना पसंद नहीं करते हैं। कुछ ही दिनों में ये परेशान हो सकते हैं।
- लव बर्ड्स को अगर जोड़ी में लाएं तो वे ज्यादा खुश रहते हैं। अगर आप उन्हें अकेला ला रहे हैं, तो उन्हें प्यार और समय खूब देना होगा।
- इन्हें उड़ना पसंद है। इसलिए पिंजरे को इतना बड़ा लेकर आएं कि वो आराम से हिल‑डुल सकें। पिंजरा ऐसी जगह रखें जहां रोशनी और ताजी हवा भी आती हो।
- आप हमेशा उन्हें पिंजरे में न रखें। इससे उनका मन ऊब सकता है। अगर आप चाहते हैं कि लव बर्ड खुश रहे तो रोजाना उन्हें थोड़ी देर के लिए पिंजरे से बाहर जरूर निकालें। उड़ना और इधर‑उधर घूमना इन्हें अच्छा लगता है।
- इन्हें बीज, हरी सब्जियां और फल खाना बेहद पसंद होता है। कभी भी इन्हें पैक्ड आइटम्स न दें।
- इन्हें नहलाएं भी जरूर। क्योंकि इन्हें नहाना बेहद पसंद है। आप एक छोटी कटोरी में पानी रख सकते हैं जिसमें वो खुद नहा सकते हैं।
- पिंजरे में कुछ रंग-बिरंगे और हल्के खिलौने भी रख दें, ताकि वे खेलते रहें। इससे उनका मन लगा रहेगा।
- कभी‑कभी इनके नाखून या पंख बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं, तो उन्हें ट्रिम करवाना भी जरूरी होता है। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की मदद लें।
- इन्हें ठंडी हवा, धुआं या सीधा धूप से दूर रखें।
- अगर आपके लव बर्ड्स सुस्त लग रहे हैं तो डॉक्टर के पास लेकर जाएं।
यह भी पढ़ें: क्लैम को डाइट में करेंगे शामिल, तो सेहत को मिलेंगे 6 बड़े फायदे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।