Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Fried Clam Day 2025: क्‍लैम को डाइट में करेंगे शाम‍िल, तो सेहत को म‍िलेंगे 6 बड़े फायदे

    सीफूड में फ्राइड क्लैम एक स्वादिष्ट व्यंजन है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। हर साल 3 जुलाई को अमेरिका में नेशनल फ्राइड क्लैम डे मनाया जाता है। क्लैम प्रोटीन आयरन और विटामिन बी12 से भरपूर होता है जो मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करता है। इसके और भी फायदे हैं।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Thu, 03 Jul 2025 09:37 AM (IST)
    Hero Image
    क्‍लैम खाने से सेहत को म‍िलते हैं कई फायदे।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। जब बात Seafood की होती है, तो फ्राइड क्लैम का स्वाद लोगों की जुबां पर आ जाता है। ये खाने में ज‍ितना स्‍वाद‍िष्‍ट हाेता है। सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। हर साल तीन जुलाई को अमेरिका में 'नेशनल फ्राइड क्लैम डे' (National Fried Clam Day 2025) मनाया जाता है। खासतौर पर न्यू इंग्लैंड में इस द‍िन का खास महत्‍व होता है। यहां लोग इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान लगभग सभी होटलों में फ्राइड क्लैम की खुशबू और स्वाद का मजा लेने के ल‍िए हजारों लोग पहुंचते हैं। इस द‍िन यहां पर क्‍लैम को तलकर यानी क‍ि फ्राई करके खाने की परंपरा है। आपको बता दें क‍ि क्लैम एक तरह का Seafood होता है जो सीप की तरह द‍िखता है। इसे भी सीफूड का ही हिस्सा माना जाता है। दुन‍ियाभर के लोग इसे कई तरह से खाना पसंद करते हैं। फ्राइड क्लैम्स, क्लैम सूप, Clam chowder खूब पसंद क‍िया जाता है।

    आपको बता दें क‍ि इसको खाने से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे म‍िल सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको National Fried Clam Day के मौके पर क्‍लैम खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    प्रोटीन से भरपूर होता है क्‍लैम

    हमें सेहतमंद रखने में प्रोटीन का अहम रोल होता है। क्‍लैम भी प्रोटीन का बढ़ि‍या स्‍त्रोत होता है। अगर आप इसे खाते हैं तो मस्‍लस मजबूत होते हैं। ये बच्चों की ग्रोथ, बालों और त्वचा के ल‍िए भी फायदेमंद होता है। अगर आप नॉनवेज‍िटेर‍ियन हैं तो आपके ल‍िए क्‍लैम एक हेल्‍दी ऑप्‍शन हो सकता है।

    खून की कमी को करे दूर

    अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आपको अपनी डाइट में क्‍लैम को जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। दरअसल, क्‍लैम में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से हमारी बॉडी में Red Blood Cells बढ़ते हैं। इससे थकान भी कम होता है।

    विटामिन बी12 का बढ़‍िया ऑप्‍शन

    नर्वस स‍िस्‍टम की अच्‍छी सेहत के ल‍िए व‍िटाम‍िन बी12 एक बढ़‍िया ऑप्‍शन होता है। क्‍लैम में व‍िटाम‍िन बी 12 भी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आपके शरीर में व‍िटाम‍िन B12 की कमी है तो आपको कमजोरी, चक्कर आना और मेमोरी लॉस जैसी द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। इसके ल‍िए भी आप अपनी डाइट में क्‍लैम को शाम‍िल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: इन पांच कारणों से आपको रोजाना पीना चाह‍िए दालचीनी का पानी, फायदे कर देंगे हैरान

    दिल के लिए फायदेमंद

    क्लैम में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये द‍िल की सेहत के ल‍िए अच्‍छा होता है। इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम क‍िया जा सकता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

    वेट लॉस में फायदेमंद

    क्लैम में फैट की मात्रा कम और फाइबर भरपूर होता है। ऐसे में वजन कम करने वालों के ल‍िए ये एक बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। इसे खाकर आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। साथ ही से तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

    स्‍क‍िन और बालों के लिए भी फायदेमंद

    आपको बता दें क‍ि जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स क्‍लैम में होते हैं। ये त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं। साथ ही बालों को भी मजबूती प्रदान करते हैं। अगर आप इसे डाइट में शाम‍िल करते हैं तो इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होते हैं।

    यह भी पढ़ें: नाश्‍ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर छोले-पनीर का पराठा, ज‍िम करने वालों के ल‍िए हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।