विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एक्वेरियम के किंग' से 'शिकारी ब्यूटी' तक, मिल‍िए 6 सुंदर मछल‍ियों से; ज‍िन्‍हें चाह‍िए होता है VIP ट्रीटमेंट

Published: Sat, 07 Jun 2025 03:18 PM (IST)

दुनिया भर में कई लोगों को मछलियां पालने का शौक होता है। मछल‍ियों को पालने से घर की रौनक भी ...और पढ़ें

ये हैं दुन‍िया की सबसे खूबसूरत मछल‍ियां। (Image Credit- Instagram)
ये हैं दुन‍िया की सबसे खूबसूरत मछल‍ियां। (Image Credit- Instagram)

HighLights

  1. कई मछलि‍यां अपनी खूबसूरती के ल‍िए जानी जाती हैं।
  2. इन्‍हें आप अपने घर में भी रख सकते हैं।
  3. ये एक्वेरियम के साथ-साथ घर की शोभा भी बढ़ाती हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुन‍ियाभर में ऐसे कई लोग हैं ज‍िन्‍हें मछलि‍याें को पालने का शौक होता है। इससे घर की रौनक भी बढ़ती है। जब आप एक्वेरियम में सुंदर-सुंदर मछल‍ियों को रखते हैं तो इससे न स‍िर्फ घर की शोभा बढ़ जाती है बल्कि कई लोग इसे शुभ संकेत भी मानते हैं। अगर आप भी इन्‍हीं लोगों में से हैं ज‍िन्‍हें अपने घर को नए नए अंदाज में सजाना अच्‍छा लगता है तो एक्वेरियम एक शानदार ऑप्‍शन हो सकता है।

बड़े-बड़े एक्वेरियम में जब खूबसूरत मछल‍ियां रखी जाती हैं तो इससे इनकी रौनक बढ़ जाती है। घर में भी पॉज‍िट‍िव‍िटी आती है। आज का हमारा लेख इसी व‍िषय पर है। हम आपको दुन‍ि‍या की सबसे सुंदर मछल‍ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्‍हें आप स‍िर्फ एक्वेरियम में ही रख सकते हैं। आइए उनके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं -

अरावाना फिश (Arowana Fish)

ये मछली द‍िखने में एकदम ड्रैगन जैसी लगती है। इनकी लंबाई तीन फीट की होती है। इन्‍हें रखने के ल‍िए आपको बड़े एक्वेरियम की जरूरत पड़ेगी। ये द‍िखने में ज‍ितनी आकर्षक लगती हैं, उससे कहीं ज्‍यादा खास मानी जाती हैं।

Image Credit- Instagram

ऑस्कर फिश (Oscar Fish)

ये मछलि‍यां सबसे ज्‍यादा बुद्ध‍िमान मानी जाती हैं। ये अपने माल‍िक से आसानी से जुड़ जाती हैं। इनके मूड स्‍व‍िंग्‍स ज्‍यादा होते हैं। ये अकेले रहना पसंद करती हैं। ये तेजी से बड़ी भी होती हैं। इन्‍हें रखने के ल‍िए आपको बड़े एक्वेरियम की जरूरत पड़ेगी।

डिस्कस फिश (Discus Fish)

डिस्कस फिश शांत स्‍वभाव की होती हैं। ये गोल आकार की होती हैं। इनकी बॉडी पर सुंदर रंग-बिरंगे पैटर्न बने होते हैं। इनकी खूबसूरती एक्वेरियम के साथ-साथ आपके घर की शोभा भी बढ़ा देती हैं। इन्‍हें ‘Aquarium का किंग’ कहा जाता है। अगर आप इन्‍हें ग्रुप्‍स में रखेंगे तो ये ज्‍यादा खुश रहेंगी।

Image Credit- Instagram

यह भी पढ़ें: जाल में फंसी अद्भुत मछली, जल के साथ थल पर भी बिना पानी के रह सकती है कई सालों तक जिंदा; जानें खास बात

गप्पी फिश (Guppy Fish)

इन्‍हें Rainbow Fish भी कहते हैं। अगर आप पहली बार घर में एक्वेरियम लेकर आ रहे हैं तो इन्‍हें जरूर रखें। इनकी देखभाल करना आसान है। इससे एक्वेरियम और घर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है।

Image Credit- Instagram

क्लाउन नाइफ फिश (Clown Knife fish)

ये मछलि‍यां रात में ज्‍यादा एक्‍ट‍िव रहती हैं। ये काफी एक्सोटिक होती है और लगभग 3 फीट तक बढ़ सकती हैं। इन्‍हें पालने के लिए गहरे, डिम लाइट वाले एक्वेरियम की जरूरत होती है।

Image Credit- Instagram

पीकॉक बैस फ‍िश (Peacock Bass Fish)

ये शानदार रंगों में होती हैं। ये मछलि‍यां तेज और शिकार करने वाली जानी जाती हैं। इनके व्यवहार और खाने की क्‍वांट‍िटी को देखते हुए बड़े टैंक में ही रखा जाना सही होता है।

यह भी पढ़ें:  जानिए, क्या हैं घर में फिश एक्वेरियम रखने के फायदे और नियम