Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2025 पर इस तरह से सजाएं बाल गोपाल की झांकी, रोशन होगा घर का हर कोना, हर कोई करेगा तारीफ

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 10:21 AM (IST)

    जन्माष्टमी (Janmashtami 2025) का त्योहार 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में झांकियां बनाई जाती हैं। झांकी सजाने के लिए थीम चुनना और सही जगह का चुनाव करना जरूरी है। इस द‍िन भगवान कृष्‍ण के भक्‍त व्रत रखते हैं। इस दि‍न पूरे घर का माहौल भक्‍त‍िमय होता है।

    Hero Image
    Janmashtami 2025 पर झांकी सजाने के आसान ट‍िप्‍स (Image Credit- Youtube)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त काे मनाया जा रहा है। ये दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों, घरों और पंडालों में खास तरह की सजावट की जाती है और बाल गोपाल की झांकियां बनाई जाती हैं। माना जाता है कि सुंदर और अट्रैक्टिव झांकी सजाने से न केवल माहौल भक्ति और आनंद से भर जाता है, बल्कि घर में भी पॉजिटिविटी आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रंग-बिरंगी सजावट, फूलों की खुशबू और भजन-कीर्तन इस दिन को खास बना देते हैं। जन्माष्टमी की तैयारी कई दिनों पहले से की जाने लगती है। बाजारों में झांकी सजाने के लिए तरह-तरह के सामान, कपड़े, खिलौने और लाइटिंग मिलने लगते हैं। हर कोई अपनी झांकी को खास बनाने के लिए अलग थीम और रंगों को चुनता है। चाहे वो छोटी सी बाल गोपाल की झांकी हो या बड़ी भव्य सजावट, इस दिन का महत्व और उत्साह हर जगह एक सा देखने को मिलता है।

    घर-घर में रहता है भक्ति का माहौल

    जन्माष्टमी पर झांकी सजाना सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को सजीव करने का एक सुंदर तरीका होता है। इस मौके पर घर-घर में भक्ति का माहौल बनता है और हर कोई इस उत्सव में पूरे मन से शामिल होता है। आज हम आपको अपने इस लेख में झांकी सजाने के आसान से टिप्स देने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: मथुरा-वृंदावन के अलावा इन 5 जगहों पर भी मना सकते हैं Janmashtami, भीड़भाड़ से नहीं होंगे परेशान

    कैसे सजाएं बाल-गोपाल की झांकी?

    • लड्डू गाेपाल की झांकी सजाने के लिए सबसे पहले तो आपको कोई थीम के बारे में सोचना होगा। जैसे माखन चोर कृष्ण, गोवर्धन पर्वत, गोकुल या वृंदावन की लीलाएं। इससे झांकी की सजावट आसान हो जाएगी।
    • इसके बाद झांकी की सजावट के लिए आपको ऐसी जगह काे सेलेक्ट करना होगा जहां आपको ज्यादा जगह मिल सके। ऐसी जगह झांकी लगाएं जहां से आने-जाने वालों को आसानी से झांकी दिखाई दे सके।
    • आपको बता दें कि झांकी की सजावट के लिए रंगीन कपड़े, झूमर, फूल, एलईडी लाइट्स, मोरपंख और छोटे-छोटे सजावटी सामानों की जरूरत पड़ती है, तो इन्हें खरीद लाएं।
    • वहीं झांकी के मुख्य आकर्षण की बात करें तो वो पालना यानी कि झूला ही होता है। आप पालने को रंगीन कपड़ों, फूलों की मालाओं, मोतियों की लड़ियों और लाइट्स से सजा सकती हैं। साथ ही पालने में नरम कपड़ा बिछाकर बाल गोपाल की प्रतिमा को बिठाएं। चाहें तो पालने के पास माखन की हांडी या बांसुरी भी रखें। ये सभी बाल गोपाल को खूब पसंद आएगा।
    • इसके अलावा प्रतिमा को साफ और सुंदर कपड़ों और गहनों से सजाएं। लडडू गेपाल के माथे पर मोरपंख वाली मुकुट और गले में फूलों की माला जरूर पहनाएं।
    • साथ ही सॉफ्ट लाइट और थीम को देखते हुए ही बैकग्राउंड तैयार करें। इससे झांकी का हर हिस्सा निखरकर नजर आएगा।

    यह भी पढ़ें: Janmashtami पर दिखना है सबसे सुंदर, तो ये आउटफिट्स हैं बेस्ट ऑप्शन! म‍िलेगा राधा-कृष्‍ण जैसा लुक