Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं चीता, तेंदुआ और जैगुआर, इन 3 तरीकों से करें इनकी पहचान

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 06:35 PM (IST)

    बिग कैट फैमिली से आने वाले चीते तेंदुए और जैगुआर देखने में लगभग एक जैसे नजर आते हैं लेकिन असल में ये काफी अलग होते हैं। इन तीनों की शारीरिक बनावट से लेकर शिकार करने के तरीके तक में कई अंतर देखने को मिल जाते हैं। आइए जानें कैसे करें इन तीनों की पहचान।

    Hero Image
    कैसे करेंगे चीता, तेंदुआ और जैगुआर में अंतर? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चीता, तेंदुआ और जैगुआर- ये तीनों बिग कैट फैमिली (Felidae Family) से नाता रखते हैं। अगर इनके बीच का अंतर मालूम न हो, तो लोग इन्हें एक ही समझ लेते हैं। लेकिन असल में इन तीनों में ही कई तरह के अंतर (Leopard vs. cheetah vs. jaguar) पाए जाते हैं। ये अंतर शारीरिक बनावट, व्यवहार और शिकार करने की तकनीक से जुड़े हैं। इस आर्टिकल में हम इन तीनों के बीच के इन्हीं अंतरों के बारे में जानेंगे। आइए जानें कैसे चीता, तेंदुआ और जैगुआर में फर्क कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीता (Cheetah)

    चीता का साइंटिफिक नाम Acinonyx jubatus है, जो दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। यह लगभग 110 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। अगर इसके शारीरिक बनावट की बात करें, तो चीता पतला, लंबे पैरों वाला और हल्के शरीर का होता है। इसका सिर छोटा और चपटा होता है। साथ ही, इसके शरीर पर काले गोल धब्बे होते हैं, जो अलग-अलग बिंदुओं जैसे दिखते हैं। चीता की आंखों से मुंह तक काले रंग के टीयर मार्क्स भी होते हैं, जो धूप की चकाचौंध से बचने में इनकी मदद करती है। चीता अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। अगर चिता के शिकार करने के तकनीक की बात करें, तो यह दिन के समय शिकार करता है और ज्यादातर अकेला रहता है।

    यह भी पढ़ें: पहाड़ों से भी ज्‍यादा Pench Tiger Reserve में मिलेगा ट्रैक‍िंग का मजा, खूबसूरती ऐसी जो बना देगी दीवाना

    तेंदुआ (Leopard)

    तेंदुए का साइंटिफिक नाम Panthera pardus है। इसकी शारीरिक बनावट काफी मजबूत और सुडौल होती है। हालांकि, इसके पैर चीता की तुलना में थोड़े छोटे होते हैं। तेंदुए के शरीर पर काले रिंग के आकार के धब्बे होते हैं। इन्हें Rosettes कहा जाता है। इसकी पूंछ लंबी और मोटी होती है, जो पेड़ पर इसे बैलेंस बनाने में मदद करती है। तेंदुआ अफ्रीका और एशिया (भारत, श्रीलंका, मलेशिया आदि) के जंगलों, पहाड़ियों और घास के मैदानों में रहता है। यह रात में शिकार करता है और अपने शिकार को पेड़ों पर ले जाकर खाता है, ताकि दूसरे मांसाहारी जानवर उसे छीन न सकें। तेंदुआ हमेशा अकेला ही रहता है और सिर्फ प्रजनन के वक्त ही साथ में आता है।

    जैगुआर (Jaguar)

    जैगुआर का साइंटिफिक नाम Panthera onca है। यह चीता और तेंदुए से ज्यादा मजबूत और भारी होता है। इसका सिर बड़ा होता है और इसके जबड़े बहुत मजबूत होते हैं। जैगुआर अपने जबड़ों से एक बार में किसी जानवर की खोपड़ी में छेद करके उसके दिमाग तक पहुंच सकता है। इसके धब्बे भी रोजेट्स के अंदर एक या ज्यादा काले बिंदु होते हैं, जो तेंदुए के रोजेट्स में नहीं होते। कुछ जैगुआर काले रंग के भी होते हैं, जिन्हें ब्लैक पैंथर कहा जाता है। जैगुआर केवल अमेरिका के रेनफॉरेस्ट, दलदलों और घास के मैदानों में पाया जाता है। यह पानी में शिकार करने में माहिर होता है और अपने शिकार की खोपड़ी को काटकर मारता है। यह भी अकेला रहने वाला, लेकिन अपने इलाके को मार्क करके रखता है।

    इनमें सबसे बड़ा अंतर इनके शरीर पर नजर आने वाले धब्बे हैं। इसके अलावा, इनकी खासियत, जैसे- चीता की स्पीड, तेंदुआ पेड़ों पर चढ़ने में माहिर होना और जैगुआर के शक्तिशाली जबड़े इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें: नजदीक से बाघ देखने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगहें, बड़ा ही रोमांचक होता है यह अनुभव