विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज ही छोड़ दें बिना देखे फ्लश करने की आदत, सेहत का हाल बताते हैं Poop में दिखने वाले 5 संकेत

Published: Sun, 12 Apr 2026 11:50 AM (IST)

क्या आप भी टॉयलेट यूज करने के बाद बिना देखे सीधे फ्लश का बटन दबा देते हैं? अगर हां, तो ...और पढ़ें

फ्लश करने से पहले एक बार जरूर देखें: कहीं आपका शरीर तो नहीं दे रहा गंभीर बीमारियों की चेतावनी? (Image Source: AI-Generated)

फ्लश करने से पहले एक बार जरूर देखें: कहीं आपका शरीर तो नहीं दे रहा गंभीर बीमारियों की चेतावनी? (Image Source: AI-Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम में से ज्यादातर लोग टॉयलेट का इस्तेमाल करने के बाद बिना देखे ही फ्लश कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका मल आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है?

हार्वर्ड-ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी की मानें, तो यह आपको कई तरह की बीमारियों को लेकर पहले ही सावधान कर सकता है। इसलिए, इससे जुड़े कुछ खास बदलावों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं वो 5 बड़े संकेत कौन से हैं जिन पर आपको तुरंत ध्यान देना चाहिए। 

काले रंग का मल आना

अगर आपके मल का रंग काला आ रहा है, तो सतर्क हो जाएं। यह आपके अपर डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में इंटरनल ब्लीडिंग का सीधा संकेत हो सकता है।

मल में खून आना

मल के साथ खून आना अक्सर बवासीर का लक्षण माना जाता है। हालांकि, आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि कई बार यह कोलन में सूजन या उसमें किसी तरह की गांठ का भी संकेत हो सकता है।

Signs of healthy poop

(Image Source: AI-Generated) 

हल्का या मिट्टी के रंग का मल

अगर आपके मल का रंग बहुत ज्यादा हल्का, फीका या मिट्टी के रंग जैसा हो गया है, तो यह आपके लिवर या पित्त नली में किसी गंभीर समस्या की तरफ इशारा करता है।

हफ्तों तक लगातार डायरिया

एक या दो दिन पेट खराब होना आम बात है, लेकिन अगर आपको हफ्तों तक लगातार दस्त की शिकायत रहती है, तो यह एक ऐसी चेतावनी है जिसे डॉक्टर कभी नजरअंदाज नहीं करते हैं।

लगातार कब्ज होना

अगर आपको अचानक से कब्ज की समस्या रहने लगे और यह लगातार बनी रहे, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। विशेष रूप से अगर आपकी उम्र 45 साल से ज्यादा है, तो इस लक्षण को बिल्कुल भी अनदेखा न करें।

यह भी पढ़ें- पीरियड ब्लड का रंग देखकर पता करें अपनी सेहत का हाल, एक्सपर्ट ने बताए 7 संकेत; भूलकर न करें अनदेखा

यह भी पढ़ें- नाखूनों में नजर आएं ये 5 बदलाव तो हो जाएं सावधान, लिवर की बीमारी पहुंचा सकती है अस्पताल