Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाखूनों में नजर आएं ये 5 बदलाव तो हो जाएं सावधान, लिवर की बीमारी पहुंचा सकती है अस्पताल

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 08:07 AM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान के कारण लोगों में कई तरह की बीमार‍ियां बढ़ रहीं हैं। इन्‍हीं में से एक फैटी लिवर की समस्या है। लिवर में ज्यादा फैट जमा होने से यह बीमारी होती है जिसके शुरुआती संकेत नाखूनों में दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

    Hero Image
    नाखूनों में नजर आते हैं लि‍वर से जुड़ी बीमारी के ये संकेत। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में लोगों का खानपान बेहद खराब हो चुका है। कहते हैं कि अगर हम हेल्दी डाइट लें तो इससे शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। दरअसल, जब आप हेल्दी खाना खाते हैं तो शरीर को पूरा पोषण मिलता है। हालांकि आज के समय में लोगों के लिए ये संभव नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। घर में सभी का वर्किंग होना, समय की कमी तो आम बात है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कारण लोग अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन ज्यादा करने लगे हैं। आपको बता दें कि इससे आपके समय की तो बचत हो जाती है लेकिन ये आपके शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहा होता है। इस कारण फैटी लिवर की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती हैं। फैटी लिवर तब होता है, जब लिवर में सामान्य से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। अगर समय रहते इस बीमारी को पहचान लिया जाए तो इलाज संभव हो सकता है।

    कोई भी बीमारी होने पर आपका शरीर पहले से कुछ संकेत देने लगता है। इन्हें पहचानना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, नाखूनों में होने वाले कुछ बदलाव भी लिवर से जुड़ी बीमारियों की ओर इशारा करते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको नाखूनों में दिखने वाले कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से-

    नाखून के रंगों में बदलाव होना

    लिवर की बीमारियां होने पर नाखूनों का रंग बदलने लगता है। कई बार आपके नाखूनों का रंग एकदम फीका या फिर पीला नजर आने लगता है। अगर आपको ये लक्षण नजर आएं तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

    पीले या लाल रंग की लाइन बनना

    कई बार लिवर से जुड़ी बीमारियां होने पर हमारे नाखूनों पर लाल या पीले रंग की लाइन बनने लगती है। अगर लंबे समय तक आपको ये धारियां नजर आएं तो लिवर टेस्ट जरूर करवा लें। इसे नजरअंदाज करने से बीमारियां बढ़ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: रात को सोने से पहले बिल्कुल नहीं करने चाहिए ये 4 काम, वरना भविष्य में मलते रह जाएंगे हाथ

    सफेद धब्बे नजर आना

    नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद धब्बे नजर आएं तो समझ लें कि लिवर की समस्या हो सकती है। ये प्रोटीन की कमी या फिर लिवर के सही ढंग से काम न कर पाने के कारण भी हो सकता है। लंबे समय तक ये लक्षण नजार आएं तो फौरन डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

    बार-बार नाखूनों का टूटना

    कई बार लिवर डिजीज होने पर नाखूनों की मोटाई में भी बदलाव नजर आने लगता है। इससे आपके नाखून पतले होने के साथ-साथ कमजोर भी हो जाते हैं। इससे बार-बार नाखून के टूटने की समस्या होती है।

    नाखूनों का आकार बदलना

    लिवर से जुड़ी कोई भी बीमारियां होने पर नाखूनों के आकार में भी बदलाव नजर आने लगते हैं। नाखून के आगे वाला हिस्सा उभरा हुआ या नीचे की ओर मुड़ा हुआ दिखाई देता है।

    यह भी पढ़ें: Overthinking से बढ़ सकता है कई बीमार‍ियों का खतरा, आपको भी है ये आदत तो जरूर करें 5 काम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।