Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या इंसानों के लिए भी खतरा बन सकती है Zombie Deer Disease? वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 12:43 PM (IST)

    कुछ समय पहले ही Zombie Deer Disease को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हिरणों में होने वाली इस बीमारी ने साइंटिस्ट्स को परेशान कर दिया था। हाल ही में इसको लेकर उन्होंने और चिंता जताई है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जॉम्बी डियर वायरस इंसानों के लिए भी खतरा बन सकता है। आइए जानते हैं इस (Zombie Deer Disease) बारे में।

    Hero Image
    Zombie Deer Disease कहीं बन न जाए इंसानों के लिए खतरा! (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जॉम्बी डियर डिजीज (Zombie Deer Disease) को लेकर वैज्ञानिक और हेल्थ एक्सपर्ट्स पहले भी चिंता जता चुके हैं। आमतौर पर हिरण, मूज, रेनडियर्स में फैलने वाली इस बीमारी को लेकर एक बार फिर चिंता जाहिर की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैज्ञानिकों ने बताया कि जॉम्बी डियर डिजीज, जो अभी तक सिर्फ जानवरों में हो रहा है, इवॉल्व होकर इंसानों में भी फैल सकता है (Zombie Deer Disease dangers)। जॉम्बी डियर डिजीज, जिसे क्रॉनिक वेस्टिंग डिजीज (CWD) के नाम से जाना जाता है, पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रहा है।

    यह एक घातक और संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से हिरण, एल्क, रेनडियर, सिका हिरण और मूस जैसे जानवरों को प्रभावित करती है। इस बीमारी का नाम "जॉम्बी" इसलिए रखा गया है, क्योंकि इससे प्रभावित जानवर अजीबोगरीब व्यवहार करने लगते हैं, जैसे कि लार टपकाना, असंतुलित चलना और आक्रामकता दिखाना।

    जॉम्बी डियर डिजीज क्या है?

    सीडब्ल्यूडी एक प्रीऑन डिजीज है। प्रीऑन असामान्य रूप से मुड़े हुए प्रोटीन होते हैं, जो दिमाग में जमा हो जाते हैं और ब्रेन सेल्स को डैमेज कर देते हैं। यह बीमारी धीरे-धीरे विकसित होती है और इन्फेक्टेड जानवरों में महीनों या वर्षों तक कोई लक्षण दिखाई नहीं दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या है Zombie Deer Disease जो बन सकती है नई आपदा, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

    सीडब्ल्यूडी कैसे फैलता है? (Zombie Deer Disease Causes)

    सीडब्ल्यूडी कई तरीकों से फैल सकता है, जिनमें शामिल हैं, जैसे-

    • इन्फेक्टेड जानवरों के बॉडी फ्लूड के संपर्क में आना- जब स्वस्थ जानवर इन्फेक्टेड जानवरों के मल, यूरिन या लार के संपर्क में आते हैं, तो उनमें भी यह बीमारी फैल सकती है।
    • इन्फेक्टेड मांस खाना- संक्रमित जानवरों के मांस को खाने से भी बीमारी फैल सकती है।
    • संक्रमित मिट्टी या पानी के संपर्क में आना- संक्रमित जानवरों के मल और मूत्र मिट्टी और पानी को दूषित कर सकते हैं, जिससे अन्य जानवर बीमार हो सकते हैं।

    सीडब्ल्यूडी के लक्षण क्या हैं? (Zombie Deer Disease Symptoms)

    सीडब्ल्यूडी के लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं। इसके लक्षण ऐसे नजर आ सकते हैं-

    सीडब्ल्यूडी का इलाज क्या है?

    फिलहाल सीडब्ल्यूडी का कोई इलाज नहीं है। एक बार जब कोई जानवर इन्फेक्ट हो जाता है, तो यह बीमारी उसकी जान ले लेती है।

    क्या सीडब्ल्यूडी मनुष्यों के लिए खतरा है?

    वैज्ञानिकों ने इस बारे में चिंता जताई है और ऐसा कहा है कि यह इंसानों के लिए भी चिंता की वजह बन सकती है। इसलिए इस बीमारी से सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

    यह भी पढ़ें: क्यों छोटे बच्चे आसानी से हो सकते हैं HMPV का शिकार, बचाव के लिए रखें इन बातों का ध्यान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner
    comedy show banner