विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेहद आम होते हैं इस कैंसर के लक्षण, सिर्फ महिलाओं को बनाता है शिकार; अनदेखी पड़ सकती है जान पर भारी

Published: Thu, 04 Sep 2025 04:30 PM (IST)

ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है जिसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल सितंबर महीने ...और पढ़ें

महिलाओं में ओवेरियन कैंसर लक्षण, कारण और बचाव के उपाय (Picture Credit- Freepik)
महिलाओं में ओवेरियन कैंसर लक्षण, कारण और बचाव के उपाय (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है।
  2. ओवेरियन कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो महिलाओं को शिकार बनाती है।
  3. इससे बचाव के लिए समय पर इसकी पहचान जरूरी है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो दुनियाभर में कई महिलाओं को अपना शिकार बनाता है। यह न सिर्फ महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौत का सबसे आम कारण है, बल्कि महिलाओं में छठा सबसे आम कैंसर है। इसलिए इस गंभीर कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल सितंबर महीने को ओवेरियन कैंसर अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जाता है।

पिछले कुछ वर्षों में ओवेरियन कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। चिंता की बात यह है कि यह कैंसर युवा और वृद्ध दोनों महिलाओं को प्रभावित कर सकता है। इसकी डेथ रेट भी ज्यादा है, क्योंकि अक्सर इसके लक्षण देर से पहचान में आत हैं और इसकी वजह से कई बार इलाज मिलने में देर हो जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस खतरनाक कैंसर कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में, जिन्हें महिलाओं को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए बीएलके- मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली में गाइनेकोलॉजिकल सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की डायरेक्टर डॉ. श्रुति भाटिया से जानते हैं इसके कुछ लक्षण-

ओवेरियन कैंसर का कारण

डॉक्टर बताती हैं कि ओवेरियन कैंसर का कोई विशेष कारण नहीं है। मोटापा, बढ़ती उम्र और तंबाकू कुछ ऐसे रिस्क फैक्टर हैं, जो ओवेरियन कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। साथ ही जेनेटिक कारक भी 10-15% मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, जिन महिलाओं के परिवार में ब्रेस्ट/ओवरी/एंडोमेट्रियल/पैनक्रियाज या कोलन कैंसर का इतिहास रहा है, उनमें ओवेरियन कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है।

जिन महिलाओं के किसी करीबी रिश्तेदार को ऊपर बताए गए किसी भी कैंसर में से कोई भी कैंसर है, वे हाई रिस्क वाले ग्रुप में आती हैं। इन्हें फेमिलियल ओवेरियन कैंसर सिंड्रोम कहा जाता है। पारिवारिक कैंसर से पीड़ित महिलाओं को अक्सर अन्य महिलाओं की तुलना में कम उम्र में कैंसर होता है। इसलिए, कैंसर का शुरुआत में भी पता लगाने और उसका इलाज करने के लिए नियमित कूप से टेस्ट कराना जरूरी है।

ओवेरियन कैंसर के लक्षण

ओवेरियन कैंसर से जुड़े कोई विशेष लक्षण नहीं होते हैं। ज्यादातर महिलाओं को बिना वजह पेट दर्द, ब्लोटिंग, कभी-कभी मतली और उल्टी होती है। इसके अन्य संभावित लक्षणों में बिना वजह वजन घटना, मल त्याग की आदतों में बदलाव, भूख न लगना, लगातार थकान और पीठ दर्द शामिल हैं।

कम उम्र की महिलाओं में कभी-कभी ओवेरियन कैंसर के कारण अन्य लक्षणों के साथ पीरियड्स में अनियमितता भी देखी जाती है। अगर महिलाओं को इनमें से कोई भी लक्षण बार-बार या तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक महसूस हो, तो उन्हें डॉक्टर से मिलना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

जिन महिलाओं के परिवार में यह बीमारी रही है, उन्हें इन लक्षणों के प्रति ज्यादा सतर्क रहना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। पेट के अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट जैसी आसान जांचों की मदद से इसका पता लगाने और सही इलाज में मदद कर सकती हैं। ओवेरियन कैंसर को आसानी से रोका नहीं जा सकता, लेकिन समय पर पता लगने से गंभीर परिणामों को रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें- सावधान! सिर्फ धूम्रपान करने वालों तक ही सीमित नहीं है Lung Cancer, लैंसेट की नई स्टडी में हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें- World Cancer Day 2025: एक्सपर्ट ने बताए Prostate Cancer के 6 लक्षण, भूलकर भी अनदेखा न करें पुरुष