Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stomach Pain: पेट दर्द होने पर होने पर कर लें ये एक काम, चुटकियों में मिलेगा आराम!

    Updated: Sun, 12 May 2024 08:15 PM (IST)

    गलत खानपान के चलते कई बार पेट दर्द की समस्या होती है लेकिन झट से दवाई खा लेना भी अक्सर लोग पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि खट्टी इमली से भी इस तकलीफ को दूर किया जा सकता है? आइए आज इस आर्टिकल में आपको विटामिन ई विटामिन सी आयरन कैल्शियम पोटेशियम और मैगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर इमली का घरेलू नुस्खा बताते हैं।

    Hero Image
    पेट दर्द होने पर अपनाएं इमली का ये असरदार नुस्खा (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Home Remedies for Stomach Pain: अगर आप भी पेट दर्द और अपच से अक्सर परेशान रहते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको उस इमली का घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिसे कई लोग चटखारे लेकर खाना पसंद करते हैं। जी हां, कम ही लोग जानते हैं कि इसकी मदद से पेट दर्द, अपच, गैस और एसिडिटी जैसी तकलीफों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेट दर्द से निजात दिलाएगा ये उपाय

    पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए तैयार करें इमली का मिश्रण

    1. इमली की छाल का पाउडर- 1 चम्मच
    2. शहद- 1 चम्मच
    3. सेंधा नमक- एक चुटकी
    4. पेट दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप इमली की छाल का पाउडर, शहद और सेंधा नमक को लेकर एक कटोरी में मिला लें।
    • इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और पेट दर्द से भी राहत मिलती है। बता दें, आप हल्के गुनगुने पानी से साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।
    • सीने में होने वाली जलन से राहत दिलाने के लिए भी ये मिश्रण काफी फायदेमंद है, बस आपको इसमें सेंधा नमक के बजाय धागे वाली मिश्री मिला लेनी है।

    यह भी पढ़ें- रात को साने से पहले जरूर खाएं लहसुन की एक कली, मिलेंगे ये हेल्थ बेनिफिट्स

    दस्त रोकने में भी कारगर है इमली

    बता दें, कि सिर्फ पेट दर्द ही नहीं, बल्कि दस्त की समस्या को दूर करने के लिए भी इमली का इस्तेमाल काफी असरदार होता है।

    पहला नुस्खा-

    • सबसे पहले इसके 10 ग्राम पत्तों को 2 गिलास पानी के साथ पका लेना है।
    • अब जब यह उबलते-उबलते एक चौथाई रह जाए तो इसे छान लें और हल्का ठंडा करने के बाद पी लें।

    दूसरा नुस्खा-

    • इमली के पेड़ की छाल का 2 चम्मच पाउडर लें और इसमें एक चुटकी पिसी हुई काली मिर्च मिला दें।
    • अब इन दोनों चीजों को 2 चम्मच छाछ में डाल दें और इसकी गोलियां बना लें। दस्त की तकलीफ होने पर इसकी एक गोली गुनगुने पानी से साथ ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में आयुर्वेद के इन टिप्स की मदद से रह सकते हैं स्वस्थ और बीमारियों से दूर

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।