Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात में ब्रश नहीं करते हैं 50% से ज्यादा भारतीय! आज ही बदल लें आदत; मिलेंगे 8 कमाल के फायदे

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 11:18 AM (IST)

    क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो ब्रश करने को सिर्फ मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा मानते हैं? अगर हां तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। हममें से बहुत से लोग रात का खाना खाने के बाद सीधे बिस्तर पर चले जाते हैं और सोचते हैं कि सुबह तो ब्रश कर ही लेंगे लेकिन इस 5-10 मिनट की लापरवाही का असर हमारे दांतों पर सालों तक रहता है।

    Hero Image
    8 फायदे जानने के बाद आप कभी नहीं भूलेंगे रात में ब्रश करना! (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो दिन में सिर्फ एक बार ब्रश करते हैं? या रात में बिना ब्रश किए ही सो जाते हैं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। इंटरनेशनल डेंटल जर्नल के मुताबिक, भारत में 50% से ज्यादा लोग रात में ब्रश नहीं करते हैं और यह आदत आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोचिए, दिन भर हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसके छोटे-छोटे कण हमारे दांतों के बीच फंस जाते हैं। अगर हम इन्हें रात में साफ न करें, तो ये कण बैक्टीरिया के लिए दावत बन जाते हैं। ये बैक्टीरिया पूरी रात हमारे मुंह में पनपते हैं, जिससे दांतों में सड़न, कैविटी और मसूड़ों से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन इस छोटी-सी आदत को बदलकर आप अपनी ओरल हेल्थ को कई गुना बेहतर बना सकते हैं।

    रात को ब्रश क्यों जरूरी है?

    दिनभर में हम जो भी खाते-पीते हैं, उसके छोटे-छोटे कण दांतों के बीच फंस जाते हैं। जब हम रात को बिना ब्रश किए सो जाते हैं, तो ये कण और बैक्टीरिया दांतों पर जमा होकर एसिड बनाते हैं। यही एसिड दांतों की ऊपरी परत को घिसते हैं और कैविटी, मसूड़ों की सूजन और बदबू जैसी समस्याओं की शुरुआत होती है।

    नींद के दौरान हमारी लार का बनना भी कम हो जाता है, जिससे मुंह का नेचुरल सफाई तंत्र धीमा हो जाता है। ऐसे में दांत और मसूड़े और भी ज्यादा असुरक्षित हो जाते हैं।

    रात को ब्रश करने के फायदे

    अगर हम दिन में दो बार, यानी सुबह और रात को ब्रश करने की आदत डाल लें, तो कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ जरूरी फायदे:

    • कैविटी से बचाव: नियमित ब्रशिंग दांतों पर जमा भोजन और बैक्टीरिया को हटाकर दांतों को सड़ने से बचाती है।
    • ताजी सांसें: रात का ब्रश सुबह की बदबूदार सांसों से बचाता है और दिनभर मुंह को ताजा रखता है।
    • मसूड़ों की सुरक्षा: ब्रशिंग से प्लाक और टार्टर जमा नहीं होते, जिससे मसूड़ों की बीमारी और खून निकलने की समस्या नहीं होती।
    • दांतों को मजबूती: फ्लोराइड टूथपेस्ट इनेमल को मजबूत बनाता है, जिससे दांत एसिड के असर से बचे रहते हैं।
    • दांत टूटने का खतरा कम: साफ दांत और स्वस्थ मसूड़े दांतों की जड़ों को मजबूत रखते हैं।
    • महंगे और दर्दनाक इलाज से बचाव: नियमित सफाई से रूट कैनाल, दांत निकालने या मसूड़ों के ऑपरेशन जैसी जरूरतें कम होती हैं।
    • ओवरऑल हेल्थ का ख्याल: गंदे दांतों से बैक्टीरिया शरीर में फैलकर हार्ट और सांसों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं।
    • कॉन्फिडेंस और स्माइल: सफेद और साफ दांत चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं और कॉन्फिडेंस से भरी मुस्कान देते हैं।

    रात को ब्रश करना क्यों भूल जाते हैं लोग?

    भारत में बहुत से लोग इसे जरूरी नहीं मानते। लंबे दिन के बाद थकान, आलस या यह सोचकर कि “सुबह तो ब्रश करना ही है”, वे इसे छोड़ देते हैं। इसके अलावा, पीढ़ियों से चली आ रही आदतें भी इसका कारण हैं, जहां दांत साफ करना सिर्फ सुबह की ताजगी से जोड़ा जाता है।

    कैसे डालें आदत?

    • सोने से पहले मोबाइल या टीवी बंद करने के बाद ब्रश करना अपने रूटीन का हिस्सा बनाइए।
    • बच्चों को शुरू से रात को ब्रश करने की आदत सिखाइए।
    • अगर देर रात स्नैक्स खाते हैं, तो बिना ब्रश किए कभी न सोएं।

    दांतों की सही देखभाल सिर्फ सुंदर मुस्कान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर की सेहत के लिए भी जरूरी है। सुबह और रात, मतलब दिन में सिर्फ दो बार ब्रश करना, एक छोटी-सी आदत है जो आपको कैविटी, मसूड़ों की बीमारी और दर्दनाक इलाज से बचा सकती है।

    यह भी पढ़ें- सावधान! खराब ओरल हेल्थ भी बनती है कैंसर की वजह, AIIMS दिल्ली के डॉक्टर ने बताई हैरान करने वाली बात

    यह भी पढ़ें- डॉक्टर ने बताया चमकते दांतों का राज! इन टिप्स को फॉलो करने से कभी नहीं होगी ओरल हेल्थ की समस्या

    Source:

    International Dental Journal: https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC10350600/

    comedy show banner