विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? न हों परेशान; ये घरेलू नुस्‍खे तुरंत द‍िलाएंगे आराम

Published: Mon, 01 Sep 2025 06:02 PM (IST)

दांत दर्द एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। मसूड़ों में सूजन दांतों में कमजोरी और सड़न ...और पढ़ें

दांत दर्द से राहत द‍िलाएंगे ये घरेलू नुस्‍खे (Image Credit- Freepik)
दांत दर्द से राहत द‍िलाएंगे ये घरेलू नुस्‍खे (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. दांत दर्द की समस्‍या आम हो गई है।
  2. ये समस्या किसी को कभी भी हो सकती है।
  3. इससे खाना-पीना तक मुश्किल हो जाता है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अक्सर कई लोग दांत दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे उनका खाना-पीना सब प्रभाव‍ित होने लगता है। जब दांत में दर्द होता है तो न आप ठीक से सो पाते हैं और न ही कोई दूसरा काम कर पाते हैं। सि‍र दर्द की समस्‍या भी बढ़ जाती है। इसके पीछे कई कारण ज‍िम्‍मेदार हो सकते हैं। मसूड़ों में सूजन, दांतों में कमजोरी और सड़न या कीड़े लगने जैसे कई वजहों से आपको इस समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपके ल‍िए कारगर साब‍ित हो सकते हैं। जी हां, अगर अचानके से आपको दांत में दर्द होने लगे तो आप घर बैठे इससे राहत पा सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्‍खों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍ो दांतों के दर्द से राहत द‍िलाएंगे। लेकिन अगर ये समस्‍या लंबे समय से बनी रहे तो डॉक्‍टर को जरूर द‍िखाएं।

काम आएगा नमक वाला पानी

दांत में क‍ीड़े लगने पर भी दर्द होना आम बात है। अगर दर्द हद से ज्‍यादा बढ़ गया है तो आप नमक वाले पानी से कुल्‍ला करके देखें। ये एक आसान और असरदार घरेलू नुस्‍खा है। इसके ल‍िए आपको कुछ अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप चाहें ताे रोजाना इस पानी से कुल्‍ला कर सकते हैं। इससे दांतों में लगे कीड़े मर जाएंगे। साथ ही आपके मसूड़े भी हेल्‍दी बनेंगे।

लहसुन भी दि‍लाएगा आराम

हमारे रसोई में इस्‍तेमाल होने वाला लहसुन न केवल खाने का स्‍वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्‍क‍ि हमारी सेहत को भी जबरदस्‍त फायदे पहुंचाता है। इसमें एलिसिन नाम का एक नेचुरल कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में अगर आपकाे दांत दर्द ने परेशान कर द‍िया है तो लहसुन का पेस्‍ट दांत पर लगाएं। कुछ ही देर में दांत दर्द से आराम म‍िलेगा।

लौंग का तेल

बचपन में जब भी दांतों में दर्द होता था तो हमारे घर के बड़े बुजुर्ग हमें दांत के नीचे लौंग रखने की सलाह देते थे। इससे थोड़ी देर में दर्द से राहत म‍िल जाती थी। ऐसे में अगर आप लौंग नहीं रखना चाहते हैं ताे इसका तेल भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ये औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जब भी आपको दांत में दर्द हो तो ये तेल रुई की मदद से दर्द वाली जगह पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको आराम द‍िलाएंगे।

यह भी पढ़ें- पांच म‍िनट में दांतों के दर्द से छुटकारा द‍िलाने की ताक‍त रखते हैं 5 घरेलू नुस्‍खे, एक बार जरूर करें ट्राई

यह भी पढ़ें- दांतों में रहता है दर्द और मसूड़ों में भी होती है तकलीफ, बनाएं घर में यह नेचुरल पेस्ट मिलेगा तुरंत आराम

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।