पांच मिनट में दांतों के दर्द से छुटकारा दिलाने की ताकत रखते हैं 5 घरेलू नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई
अगर आप भी दांत दर्द से परेशान हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अगर आप इस्तेमाल करेंगे तो तुरंत दांतों के दर्द से आराम मिलेगा। आइए उन नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं-
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। गलत खानपान की वजह से हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बीमारियां भी हमारे पीछे पड़ जाती हैं। शायद ही शरीर का कोई ऐसा हिस्सा हो, जो सुरक्षित हो। आंख, नाक और कान से लेकर शरीर के हर हिस्से में दर्द बना रहता है। उन्हीं में से दांत भी हमारे शरीर का जरूरी हिस्सा है।
दांत का दर्द ऐसा होता है कि ये हमारे पूरे चेहरे पर गंभीर असर डालता है। दांत दर्द से सिर और कान में भी भयंकर दर्द होता है। दांत दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। मसूड़ों में सूजन, दांतों में कमजोरी और सड़न या कीड़े लगने जैसे कई वजहों से आपके दांत में दर्द हो सकता है। इससे न आप कुछ ठीक से खा पाते हैं और न ही किसी काम में मन लगता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
अगर आप भी दांतों के दर्द से परेशान हैं तो ये लेख आपके काम का हो सकता है। जी हां, आज हम आपको अपने इस लेख में दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप कुछ ही पल में राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
नमक वाले पानी से करें कुल्ला
अगर आपके दांत में कीड़े लगे हैं, इससे भयंकर दर्द हो रहा है तो आप नमक वाले पानी से कुल्ला करें। ये एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है। अगर आप रोजाना इस पानी से कुल्ला करते हैं तो दांतों में लगे कीड़े मर जाते हैं। दर्द से भी आराम मिलता है। अगर मसूड़ों में सूजन है तो भी आपको राहत मिलता है।
हींग और नींबू करते हैं कमाल
हींग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि दांताें के दर्द से भी राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप दो चुटकी हींग लें और उसमें नींबू का रस मिला लें। अब इसे दांतों में जहां दर्द हो, वहां लगाएं। आपको कुछ ही देर में आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें: क्या सोते समय कोई खींच लेता है आपकी चादर, बुरा सपना या है कोई बीमारी? जान लें सच्चाई
लहसुन और नमक भी फायदेमंद
लहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। अगर आप इसे दांतों पर लगाते हैं ताे यकीनन दर्द से तुरंत राहत मिलेगा। दो लहसुन की कलियां लें और उसे घिस लें या फिर कूट लें। इसके बाद इसमें नमक मिलाकर दांतों पर लगाएं। कुछ ही समय में आपको खुद ही फर्क देखने को मिलेगा।
रामबाण है लौंग का तेल
आपने देखा होगा कि बचपन में जब भी हमें दांतों में दर्द होता था तब घर वाले कहते थे कि दांत के नीचे लौंग रख लो, थोड़ी देर में दर्द से राहत मिल जाएगा। ठीक उसी तरह लौंग का तेल भी असरदार है। ये औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे रुई की मदद से दांतों पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द से तुरंत निजात दिलाएंगे।
अदरक भी असरदार
अदरक भी दांतों के दर्द से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। इसके लिद अदरक को घिसकर उसका रस निकाल लें। अब इसे दांतों पर लगाएं जहां आपको दर्द हो रहा है। इसके बाद भूल से भी एक डेढ़ घंटे तक कुछ भी खाएं-पिएं नहीं। आपको तुरंत आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें: शिशु ही नहीं, मां के लिए भी जरूरी है Breastfeeding, कम हो सकता है 9 जानलेवा बीमारियों का खतरा
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।