मां ही नहीं पिता भी हो सकते हैं पोस्ट पार्टम डिप्रेशन का शिकार, इन लक्षणों से करें पहचान
पोस्ट पार्टम डिप्रेशन को ज्यादातार मांओं से ही जोड़कर देखा जाता है लेकिन पिता को भी यह समस्या हो सकती है। सही खानपान अच्छी नींद और भरपूर आराम करने से इससे राहत मिल सकती है। परेशानी ज्यादा होने पर एक्सपर्ट की मदद भी ली जा सकती है। आप कुछ लक्षणों की मदद से समय रहते इसकी पहचान कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई महिलाओं को बच्चे के जन्म के बाद पोस्ट पार्टम डिप्रेशन होता है, लेकिन यह समस्या पिता को भी हो सकती है। बच्चे के जन्म के बाद पिता भी मूड स्विंग के शिकार हो सकते हैं। जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार लगभग 10% पिताओं को बच्चे के जन्म के पहले या उसके बाद डिप्रेशन का अनुभव होता है। आइए जानते हैं इसके क्या लक्षण हैं और ऐसा क्यों होता है।
ये होते हैं लक्षण
- चिड़चिड़ापन, निराशा
- काम या अपनी पसंदीदा एक्टिविटी में मन न लगना
- लंबे घंटों तक काम करना
- परिवार और दोस्तों से दूरी बना लेना
- उदासी महसूस होना
- ऊर्जा महसूस न होना
- थकान
- ध्यान न लगना
ये हो सकते हैं कारण
पेरेंट बनते ही जिंदगी एकदम से बदल जाती है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बच्चे के जन्म के बाद टेस्टोस्टेरॉन कम हो जाता है, जिसकी वजह से मेल हॉर्मोन में बदलाव हो जाता है। टेस्टोस्टेरॉन का स्तर कम होने से डिप्रेशन के कई सारे लक्षण नजर आ सकते हैं। साथ ही ये कारण भी हो सकते हैं:
- अलग-थलग पड़ जाना: जन्म के तुरंत बाद ही मां और बच्चे की एक स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग हो जाती है, लेकिन पिता ऐसा नहीं कर पाते। इससे उन्हें अपनी नई भूमिका को समझने में वक्त लगता है।
- दबाव महसूस होना: पिता को ऐसा महसूस होता है कि वह बढ़ते परिवार की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा पाएंगे या नहीं। इस वजह से उन्हें तनाव का एहसास होता है।
- नींद पूरी ना होना: पेरेंट बनने के बाद मां के साथ-साथ पिता की नींद पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसा होने से उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है।
- पहले से समस्या हो: अगर किसी पुरुष को पहले भी कभी डिप्रेशन की समस्या रही हो तो उन्हें भी पोस्ट पार्टम डिप्रेशन होने का खतरा रहता है।
ऐसे मिल सकती है मदद
- अगर अपना पूरा ध्यान रखने से भी आराम नहीं मिल रहा तो ऐसा करने से मदद मिल सकती है:
- एक्सपर्ट से बात करें या थैरेपी लें।
- अगर बच्चे के मां-बाप दोनों को ही डिप्रेशन की समस्या हो रही है तो कपल थैरेपी भी ली जा सकती है।
- डॉक्टर की सलाह पर दवाएं भी ले सकते हैं।
- अल्टरनेटिव थैरेपी जैसे एक्सरसाइज, मसाज से भी आराम मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या मेनोपॉज के बाद बढ़ जाता है डिप्रेशन का खतरा? इन 6 लक्षणों से करें इसकी पहचान
यह भी पढ़ें- 4 संकेत चीख-चीखकर बताते हैं Depression का शिकार हो गया है आपका बच्चा, कैसे मदद करें पेरेंट्स?
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।