Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी में छाछ को जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा, मिलेंगे 8 फायदे; डिहाइड्रेशन का भी नहीं होंगे शिकार

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 10:07 AM (IST)

    गर्मी के मौसम में डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाएं। ऐसी ही एक ड्रिंक छाछ है (Buttermilk Benefits)। छाछ को दही से बनाया जाता है। इसे गर्मियों में डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। आइए जानें क्यों छाछ आपकी गर्मियों की डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए।

    Hero Image
    Buttermilk Benefits: गर्मी में छाछ पीने से सेहत को मिलेंगे 8 फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में खुद को ठंडा रखने के लिए हम अपनी डाइट में कई चीजों को शामिल करते हैं। सीजनल फल  और सब्जियों के साथ हम कई ड्रिंक्स को भी अपनी डाइट (Summer Diet) का हिस्सा बनाना शुरू कर देते हैं। इन्हीं ड्रिंक्स में छाछ (Buttermilk For Summers) भी शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छाछ दही को मथकर तैयार किया जाता है। इसमें नमक, जीरा पाउडर और पुदीना मिलाकर इसके स्वाद को और भी लाजवाब बनाया जा सकता है। गर्मी के मौसम में छाछ एक बेहतरीन ड्रिंक है, जो न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि सेहत को भी कई फायदे (Buttermilk Benefits) देता है। आइए जानें गर्मियों में छाछ को अपनी डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए और इसके क्या-क्या फायदे हैं।

    गर्मी में छाछ पीने के फायदे (Health Benefits of Drinking Buttermilk)

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

    छाछ में प्रोबायोटिक्स (लाभदायक बैक्टीरिया) पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं। यह पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। अगर आप हैवी खाना खाते हैं, तो छाछ पीने से खाना आसानी से पच जाता है।

    शरीर को ठंडक देता है

    गर्मियों में लू लगने और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। छाछ शरीर को अंदर से ठंडक देता है और पानी की कमी को पूरा करता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को एनर्जी देते हैं और थकान को दूर करते हैं।

    यह भी पढ़ें: दही में चीनी मिलाएं या नमक, गर्मियों में किस तरह इसे खाना है ज्यादा फायदेमंद?

    वजन घटाने में मददगार

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो छाछ एक अच्छा विकल्प है। इसमें कैलोरी कम होती है, लेकिन यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

    इम्युनिटी बढ़ाता है

    छाछ में विटामिन-बी12, कैल्शियम, पोटैशियम और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से छाछ पीने से इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

    त्वचा के लिए फायदेमंद

    छाछ में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, सनबर्न से बचाता है और दाग-धब्बों को कम करता है। 

    हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

    छाछ में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

    हड्डियों को मजबूत बनाता है

    कैल्शियम से भरपूर छाछ हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

    डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक

    छाछ शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है और शरीर की सफाई करता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को बर्फ ज‍ितना ठंडा रखेगा सौंफ का पानी, खाली पेट पीने से म‍िलेंगे 6 बेम‍िसाल फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner
    comedy show banner