Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Yoga Day 2025: क्या है योग करने का सही समय- सुबह या शाम? जानें सब कुछ

    हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। इस मौके पर व‍िभ‍िन्‍न जगहों पर कई कार्यक्रम आयाेज‍ित क‍िए जाते हैं। सार्वजन‍िक जगहों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह आपको लोग योग करते हुए नजर आएंंगे। क्‍या आपको मालूम है योग करने का सही समय क्‍या होता है?  

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Sat, 21 Jun 2025 04:18 PM (IST)
    Hero Image

    योग करने से सेहत को म‍िलते हैं कई फायदे (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। हर साल 21 जून को International Yoga Day 2025 मनाया जाता है। इस मौके पर देश दुन‍िया में कई तरह के कार्यक्रम आयोज‍ित क‍िए जाते हैं। सार्वजन‍िक जगहों पर भी आपको कई लोग योगाभ्यास करते हुए नजर आ जाएंगे। योग करने से सेहत को कई फायदे म‍िलते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी मे अगर आप खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो योग से बेहतरीन व‍िकल्‍प कोई हो ही नहीं सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये सिर्फ एक व्‍यायाम नहीं, बल्कि हमारी लाइफ को हेल्दी और बैलेंस बनाए रखने का अच्‍छा तरीका है। हालांक‍ि कई लोग इस बात को लेकर कन्‍फ्यूज रहते हैं क‍ि योग करने का सबसे अच्‍छा टाइम क्‍या होता है। आमतौर लोग लोग सुबह का समय ही सबसे अच्‍छा मानते हैं। वहीं कुछ लोग शाम को भी योग करते हैं। आज हम योग द‍िवस पर आपकी दुव‍िधा दूर करने जा रहे हैं। Yoga Grandmaster और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूनम यादव ने योग करने का समय बताया है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    सुबह का समय सबसे अच्‍छा

    पूनम यादव का कहना है क‍ि योग करने का सबसे अच्‍छा समय सुबह का ही होता है। उन्‍होंने बताया क‍ि आजकल लोग अमेर‍िकन श‍िफ्ट में भी काम करते हैं तो उन्‍हें देर रात तक काम करना होता है। ऐसे में वो चाहें तो शाम में भी योग कर सकते हैं। वजन कम करने में योग की भूम‍िका पर उन्‍होंने कहा क‍ि अगर लगातार वजन बढ़ने की समस्या हो रही है तो आपको सुबह के समय योग करना चाह‍िए।

    यह भी पढ़ें: अब Cancer चुपके से नहीं करेगा वार, 3 साल पहले ही चेतावनी दे देगा ब्‍लड टेस्‍ट; र‍िसर्च में हुआ खुलासा

    समय से ज्‍यादा न‍िरंतरता जरूरी

    इसके अलावा उन्‍होंने बताया क‍ि अगर आप मेंटल पीस या अच्‍छी नींद लेना चाहते हैं तो योग करने के ल‍िए आप शाम का समय चुन सकते हैं। ये समय आपके ल‍िए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको सुबह जल्‍दी उठने की आदत नहीं है तो आप कभी भी कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि समय से ज्‍यादा न‍िरंतरता मायने रखती है। बताया क‍ि योग से पहले ज्‍यादा हैवी खाने से बचना चाह‍िए। योग के ल‍िए आप शांत माहौल और साफ-सुथरी जगह का ही चयन करें।

    योग करने के फायदे

    • मसल्‍स को बनाए लचीला
    • डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम को बनाए मजबूत
    • अस्थमा के ल‍िए फायदेमंद
    • डायब‍िटीज में रामबाण
    • दिल की सेहत सुधारे
    • स्‍क‍िन को बनाए ग्‍लोइंग
    • स्‍टैम‍िना बढ़ाए
    • एकाग्रता में सुधार
    • मन को करे न‍ियंत्र‍ित
    • तनाव से द‍िलाए राहत
    • ब्‍लड सर्कुलेशन सुधारे
    • वजन कम करने में लाभकारी

    यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2025: माइंडफुल ट्रैवल क्या है, क्यों इसे इतना तवज्जो दे रहे हैं लोग? जानें सब कुछ