फायदे की जगह, इन 3 कंडीशन्स में नुकसान भी पहुंचा सकता है गोंद कतीरा! न्यूट्रिशनिस्ट ने दी चेतावनी
क्या कभी आपने सोचा है कि गर्मियों में जिस गोंद कतीरा को आप बेफिक्र होकर खा रहे हैं वही कुछ खास कंडीशन्स में आपकी सेहत के लिए मुसीबत भी बन सकता है? जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने! न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने हाल ही में कुछ ऐसी चेतावनियां दी हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गोंद कतीरा को लोग अक्सर शरबत, नींबू पानी या फालूदा में डालकर ठंडा और हाइड्रेटेड रहने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह कब्ज से राहत दिलाने, स्किन को निखारने और शरीर को ठंडक देने जैसे कई फायदों के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास कंडीशन्स में यही फायदेमंद गोंद कतीरा आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है (Gond Katira Side Effects)?
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने इंस्टाग्राम रील के जरिए चेतावनी दी है कि कुछ लोगों को गोंद कतीरा का सेवन बहुत सावधानी से या बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो 3 कंडीशन्स (When To Avoid Gond Katira) जहां गोंद कतीरा फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
पीरियड्स के दौरान
अक्सर देखा गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द, ऐंठन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होती हैं। गोंद कतीरा में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो कुछ महिलाओं में इन लक्षणों को बढ़ा सकती है।
अगर आपको पीरियड्स के दौरान पहले से ही पाचन संबंधी दिक्कतें या भारीपन महसूस होता है, तो गोंद कतीरा का सेवन करने से बचें या बहुत कम मात्रा में लें। यह ऐंठन को बढ़ा सकता है और असुविधा पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें- ये 6 तरह के फूड्स बढ़ा रहे हैं आपका सॉल्ट इनटेक, यहां जानें एक दिन में कितना खाना चाहिए नमक?
लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर
गोंद कतीरा शरीर को ठंडा करने के लिए जाना जाता है। यह शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है। अगर आप पहले से ही लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो गोंद कतीरा का जरूरत से ज्यादा सेवन आपके ब्लड प्रेशर को और नीचे गिरा सकता है।
इससे आपको चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, गोंद कतीरा लेने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।
अगर आपको अक्सर ब्लोटिंग रहती है
गोंद कतीरा में उच्च फाइबर सामग्री होती है, जो आमतौर पर पाचन के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि, जिन लोगों को अक्सर पेट फूलने की समस्या रहती है या जो इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह परेशानी का कारण बन सकता है।
ऐसे लोगों में हाई फाइबर का इनटेक गैस, पेट दर्द और ऐंठन को बढ़ा सकता है। अगर आपको IBS या पाचन से जुड़ी सेंसिटिविटी है, तो गोंद कतीरा का सेवन सीमित मात्रा में करें और देखें कि आपका शरीर कैसा रिएक्शन देता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।