Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वाद में लाजवाब है, लेकिन सेहत के लिए खतरनाक है; ज्यादा Ice Cream खाने से हो सकती हैं 7 परेशानियां

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 10:53 AM (IST)

    आइसक्रीम का स्वाद हर किसी को भाता है। बड़े हो या बच्चे सभी इसके दीवाने हैं। गर्मी के मौसम में तो लोग इसे लगभग रोज ही खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी पसंदीदा आइसक्रीम भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है (Ice Cream Side Effects)। जी हां ज्यादा आइसक्रीम खाना नुकसानदेह होता है। आइए जानें कैसे।

    Hero Image
    Ice Cream Side Effects: रोज आइसक्रीम खाने की आदत हो सकती है खतरनाक! (Picture Courtesy: AI Gen/ Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आइसक्रीम गर्मियों में सबसे पसंद की जाती है, जिसे बच्चे और बड़े सभी बड़े चाव से खाते हैं। इसका मीठा और ठंडा स्वाद गर्मी के मौसम में राहत महसूस करवाता है। हालांकि, अगर आप ज्यादा आइसक्रीम खा रहे हैं, तो यह सेहत के लिए हानिकारक (Ice Cream Side Effects) हो सकता है। आइसक्रीम में चीनी, फैट और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, जो कई समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि आइसक्रीम खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइसक्रीम खाने के नुकसान (Ice Cream Health Risks)

    मोटापे की समस्या

    आइसक्रीम में कैलोरी और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। रोजाना या हर कुछ दिनों पर आइसक्रीम खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। खासतौर से उन लोगों में, जो लोग फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, उनके लिए यह और भी हानिकारक हो सकता है। ज्यादा फैट वाले डाइट शरीर में चर्बी बढ़ाते हैं, जिससे मोटापे का खतरा रहता है।

    यह भी पढ़ें: Ice Cream खाने के बाद क्यों लगती है इतनी प्यास? जानें पानी पीने से पहले कितना इंतजार है जरूरी

    डायबिटीज का खतरा

    आइसक्रीम में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। नियमित रूप से आइसक्रीम खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीजों को तो आइसक्रीम से पूरी तरह बचना चाहिए।

    दिल की बीमारियों का जोखिम

    आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इससे धमनियों में प्लाक जमने लगता है, जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप पहले से ही दिल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आइसक्रीम कम ही खाना बेहतर है।

    पाचन संबंधी समस्याएं

    कुछ लोगों को आइसक्रीम खाने के बाद पेट में गैस, अपच या दस्त की शिकायत हो सकती है। दरअसल, दूध से बनी आइसक्रीम में लैक्टोज होता है, जिसे पचाने में कुछ लोगों को दिक्कत होती है। लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों को आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए।

    दांतों की समस्याएं

    आइसक्रीम में मौजूद चीनी दांतों के लिए नुकसानदायक होती है। यह बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे कैविटी और दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। खासतौर पर बच्चों को ज्यादा आइसक्रीम खिलाने से उनके दांत कमजोर हो सकते हैं।

    गले में खराश और सर्दी-जुकाम

    ज्यादा ठंडी चीजें खाने से गले में खराश और सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। खासकर जब व्यक्ति पहले से ही सर्दी-खांसी से पीड़ित हो, तो आइसक्रीम खाने से स्थिति और बिगड़ सकती है।

    एलर्जी की संभावना

    कुछ लोगों को दूध (dairy products health problems), ड्राई फ्रूट्स या आइसक्रीम में मिलाए गए आर्टिफिशियल फ्लेवर से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: जब अकबर भी हो गया था Ice Cream का फैन, द‍िलचस्‍प है इसके इंड‍िया आने की कहानी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।