विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाने के तुरंत बाद पानी पीना कितना सही? डॉक्टर से जान लें इसका समय, नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान

Published: Mon, 27 Jan 2025 04:33 PM (IST)

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना (Water After Meals) एक आम आदत है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ...और पढ़ें

खाना खाने के कितने समय बाद पीना चाहिए पानी? (Image Source: Meta AI)
खाना खाने के कितने समय बाद पीना चाहिए पानी? (Image Source: Meta AI)

HighLights

  1. खाने के तुरंत बाद पानी पीना आमतौर पर नुकसानदायक माना गया है।
  2. बड़े-बुजुर्ग खाने और पानी के बीच में थोड़ा गैप रखने की सलाह देते थे।
  3. डॉक्टर्स की मदद से आप खाना खाने के बाद पानी पीने का सही समय जान सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Water After Meals: पानी हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना सांस लेना। यह न सिर्फ हमें ताजा रखता है, बल्कि हमारे शरीर के अंदर होने वाले कई फंक्शन्स में भी मदद करता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से हमारी त्वचा निखरती है, मूड अच्छा रहता है और पाचन भी दुरुस्त होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीने का सही समय भी बहुत मायने रखता है? जी हां, दरअसल कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी (Drinking Water After Eating Food) पी लेते हैं, लेकिन क्या यह सही है? आइए एक्सपर्ट्स की मदद से जानते हैं कि खाना खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है और पानी पीने का सही समय (Best Time To Drink Water) आखिर क्या होता है।

क्यों खाने के तुरंत बाद नहीं पानी चाहिए पानी?

खाना खाने से पहले या तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट बताते हैं कि खाने से कम से कम 30 मिनट पहले और खाने के बाद 30 मिनट बाद तक पानी पीने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लिक्विड फूड्स पेट से लगभग 20 से 30 मिनट में निकल जाते हैं, जबकि खाने को पचने में 3 से 4 घंटे लगते हैं।

अगर हम खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को खाना पचाने में बाधा डाल सकता है। इससे ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, जो लोग कम खाना चाहते हैं, वे खाना खाते समय थोड़ा पानी ले सकते हैं क्योंकि इससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है।

(डॉ. भूषण भोले - सीनियर कंसल्टेंट लिवर ट्रांसप्लांट, पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली)

यह भी पढ़ें- लंच और डिनर के बीच रखें इतने घंटों का गैप, गलत समय पर खाने से बिगड़ जाएगी सेहत

पाचन तंत्र पर पड़ता है पानी का असर

जब हम खाना खाते हैं, तो हमारे शरीर में पाचन की एक सामान्य प्रक्रिया शुरू हो जाती है। खाने को पचाने के लिए सलाइवा और डाइजेस्टिव एंजाइम्स रिलीज होते हैं। खाना खाने से ठीक पहले पानी पीने से ये एंजाइम्स अपना काम ठीक से नहीं कर पाते हैं, जिससे भोजन को पचाने में मुश्किल हो सकती है।

इसके अलावा, पानी पेट को भर देता है, जिससे आप पूरी डाइट नहीं ले पाते हैं। ऐसे में, कुछ समय बाद फिर से भूख लग सकती है, जिससे ज्यादा खाने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए एक्सपर्ट बताते हैं कि खाने से आधा घंटे पहले आप एक गिलास पानी पी सकते हैं, लेकिन खाना खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक इंतजार करने के बाद ही पानी पिएं।

(डॉ. स्वाती संधान - सीनियर डाइटिशियन, जुपिटर हॉस्पिटल, बानेर, पुणे)

डाइजेस्टिव सिस्टम को ऐसे रखें हेल्दी

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया बाधित हो सकती है। इससे गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी भोजन को पचाने वाले एंजाइम्स को पतला कर देता है। इसलिए, खाने के कम से कम आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है और आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचाता है।

(डॉ. सुनील राणा - एसोसिएट डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन हेड, एशियन हॉस्पिटल, फरीदाबाद)

यह भी पढ़ें- डिनर का सही समय नोट कर लें, सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो जाएंगी छूमंतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।