Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन Morning Habits से बनाएं अपने डाइजेशन को हेल्दी, कब्ज और अपच की समस्या रहेगी दूर

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 07:21 AM (IST)

    पाचन हेल्दी न हो तो शरीर में कई परेशानियां शुरू हो सकती हैं। साथ ही दिनभर मूड भी खराब रहता है। इसलिए पाचन को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी सुबह की आदतों (Morning Habits for Digestion) के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने डाइजेशन को बेहतर बना सकते हैं और आपकी पूरी सेहत को काफी फायदा भी मिलेगा।

    Hero Image
    सुबह की हेल्दी आदतें रखती हैं पाचन का ध्यान (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Morning Habits for Digestion: डाइजेस्टिव सिस्टम का स्वस्थ रहना हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। सुबह के समय की कुछ आदतें आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में काफी मददगार हो सकते हैं। ये दिनभर आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करते हैं। खराब डाइजेशन से गैस, अपच और थकान जैसी कई शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए इनसे बचने के लिए यहां कुछ आसान और असरदार मॉर्निंग हैबिट्स की जानकारी दी गई है, जिन्हें अपनाकर आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बना सकते हैं। फिर देर किस बात की, आइए जानते हैं इनके बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेल्दी डाइजेशन के लिए क्या करें?

    • गुनगुने पानी से शुरुआत करें- सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिव करता है और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
    • नींबू पानी से दिन की शुरुआत- गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में आप भी रहते हैं कब्ज से परेशान, तो आज ही करें अपनी डाइट में 5 बदलाव

    • हल्की एक्सरसाइज करें- सुबह योग, स्ट्रेचिंग या हल्की वॉक करें। आपकी यह एक्टिविटी आपके पाचन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है और पेट की गैस जैसी समस्याओं को कम करती है।
    • पेट साफ करने की आदत डालें- सुबह का समय पेट साफ करने का सबसे अच्छा समय है। इसमें नियमितता बनाए रखने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे ओट्स और फल आदि खाना शुरू करें।
    • फाइबर से भरपूर नाश्ता करें- सुबह के नाश्ते में फाइबर से भरपूर चीजें जैसे फल, ओट्स और साबुत अनाज शामिल करें। ये पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट को हल्का रखते हैं।
    • प्रोबायोटिक वाले फूड्स शामिल करें- दही, छाछ या अन्य प्रोबायोटिक वाले फूड्स को खाना शुरू करें। ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं।
    • तुलसी या अदरक की चाय पिएं- खाली पेट तुलसी या अदरक की चाय गैस और सूजन को कम करती है। यह पाचन को सुधारने में मददगार होती है।
    • ज्यादा खाने से बचें- सुबह-सुबह ज्यादा खाने से बचें, क्योंकि ज्यादा खाने से सारा दिन आलस जैसा महसूस होगा और इससे किसी काम में मन नहीं लगेगा।
    • तले-भुने और मसालेदार खाना खाने से बचें- सुबह हो या रात, खाना हो या नाश्ता, हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। तले-भुने और चीनी वाले फूड आइटम्स पाचन पर नेगेटिव इफेक्ट्स डालते हैं। इसलिए सुबह इन्हें खाने से बचें।
    • खाना धीरे-धीरे खाएं- सुबह का नाश्ता धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाएं। यह खाने को पचने में आसान बनाता है।

    सुबह की ये आदतें आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ रखती हैं। इन्हें अपनाएं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं।

    यह भी पढ़ें: खाली पेट अगर आप भी खाते हैं ये 5 चीजें, तो आज ही बदल लें आदत! डाइजेशन की बज सकती है बैंड

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner
    comedy show banner