विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gond vs Gond Katira: गर्मी में क‍िसे खाना ज्यादा फायदेमंद है और क्यों? यहां जानें

Published: Thu, 01 May 2025 08:26 AM (GMT+05:30)

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। ...और पढ़ें

गोंद और गोंद कतीरा को लेकर अक्‍सर दुव‍िधा रहती है। (Image Credit- Freepik)
गोंद और गोंद कतीरा को लेकर अक्‍सर दुव‍िधा रहती है। (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. गर्मियों से सेहत का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए।
  2. मौसमी फल आपको सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।
  3. गोंद और गोंद कतीरा में अंतर जरूर जानें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ये मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। मौसम विभाग ने भी अधिक गर्मी पड़ने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में लोग हेल्दी डाइट ले रहे हैं। ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे। लोग कई तरह के ड्रिंक्स भी लेते हैं। आज हम गोंद और गोंद कतीरा के बारे में बात करेंगे।

ये दोनों ही सेहत को ढेरों फायदे पहुंचाने में मदद करते हैं। लेकिन लोगों के मन में अक्सर ये सवाल उठता होगा कि दोनों में से गर्मी के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद है। आइए हम आपकी इस दुविधा को दूर करते हैं। 

गोंद क्या है?

गोंद, बबूल के पेड़ से निकाला जाता है और इसे ज्यादातर सर्दियों में खाया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसे खाने से हमारा शरीर मजबूत बनता है। हड्डियों को भी ताकत मिलती है। कहते हैं डिलीवरी के बाद महिलाओं को गोंद का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका इस्तेमाल लड्डू, पंजीरी जैसी चीजों में किया जाता है।

यह भी पढ़ें: शरीर की गर्मी दूर करने में मददगार है Gond Katira! लेकिन जान लें किन्हें पहुंचा सकता है नुकसान

फायदे

  • हड्डियों को मजबूत बनाए
  • कमजोरी दूर करना
  • सर्दी में ऊर्जा बढ़ाए

गोंद कतीरा क्या है?

गोंद कतीरा कटीरा पेड़ से निकलता है और यह पानी में भीगने पर फूलकर जैली जैसा बन जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। ये पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद है। गर्मियों में इसे शरबत, ठंडाई या दूध में मिलाकर लिया जाता है।

फायदे 

शरीर में ठंडक बनाए रखे

लू से करे बचाव

स्किन को ठंडक देना

गर्मी में क्‍या ज्यादा फायदेमंद है?

गर्मियों में गोंद कतीरा ज्यादा फायदेमंद है। इसके पीछे कई कारण हैं-

  • भीगे हुए गोंद कतीरा को खाने से शरीर की गर्मी कम होती है। इसे खाने से गर्मी से जुड़ी समस्याएं जैसे सिर दर्द, चक्कर आने से राहत मिलती है।
  • गोंद कतीरा शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखता है। इससे लू नहीं लगती है।
  • गोंद कतीरा खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है।
  • गोंद कतीरा के शीतल गुण त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं हैं। 

कैसे करें सेवन?

गोंद कतीरा को रात भर के ल‍िए पानी में भिगो दें। सुबह यह फूलकर जैली जैसा हो जाता है। इसे आप ठंडाई या गुलाब शरबत में मिलाकर ले सकते हैं। दूध में भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फालूदा या कुल्फी में भी मिलाकर गोंद कतीरा को डाइट में शामिल किया जा सकता है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें: शरीर की पूरी गर्मी खींच लेता है Gond Katira, इस रेसिपी से तैयार करें इसकी टेस्टी और हेल्दी शिकंजी