शरीर की गर्मी दूर करने में मददगार है Gond Katira! लेकिन जान लें किन्हें पहुंचा सकता है नुकसान
गर्मी के दिनों में खुद को हेल्दी और शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग अक्सर गोंद कतीरा डाइट में शामिल करते हैं। इस मौसम में यह कई सारे फायदे पहुंचाता है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक भी हो सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे किन लोगों को गोंद कतीरा (Gond Katira side effects) नुकसान पहुंचा सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी लोगों के लिए परेशानी की वजह बन चुकी है। तेजी से बढ़ता पारा लोगों पर सितम ढा रहा है। अप्रैल का महीना अभी पूरा भी नहीं हुआ है और सूरज का अभी से कहर जारी है। ऐसे में शरीर को ठंडा और खुद को हेल्दी रखने के लिए लोग अक्सर डाइट में कई सारी चीजें शामिल करते हैं। गोंद कतीरा (Gond Katira side effects) इन्हीं में से एक है, शरीर की पूरी गर्मी खींचकर आपको ठंडक पहुंचाने का काम करता है।
हालांकि, लोग अक्सर यह भूल जाते हैं कि किसी भी चीज की अति हमेशा नुकसान ही पहुंचाती है। गोंद कतीरा भी इन्हीं में से एक है, जिसकी जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपको कई सारी समस्याओं का शिकार बना सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको गोंद कतीरा ज्यादा खाने के नुकसान-
यह भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों पीना चाहिए सौंफ का शरबत? एक बार जरूर करें ट्राई; फायदे देख खुद हो जाएंगे हैरान
ब्लड शुगर पर असर
अगर आप उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें हाई ब्लड शुगर की शिकायत है, तो गोंद कतीरा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। दरअसल गोंद कतीरा आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल कम कर सकता है, जिससे यह डायबिटीज की दवा ले रहे लोगों या हाइपोग्लाइसीमिया वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।
कम वजन वाले रहे सावधान
अगर आप दुबले-पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो गोंद कतीरा आपके लिए बिल्कुल भी ठीक है। दरअसल, यह वजन घटाने के लिए फायदेमंद होता है। इसकी मदद से भूख कम लगती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे कैलोरी इनटेक कम हो सकता है और संभावित वेट लॉस हो सकता है। इसलिए पहले से कम वजन वाले लोग इससे परहेज करें, तो ही बेहतर होगा।
पाचन संबंधी समस्याएं
चूंकि गोंद कतीरा में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लोटिंग या दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। हाई फाइबर पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है, खासकर अगर आपके शरीर को पहले से इसकी आदत नहीं है। इससे बचने के लिए, कम मात्रा से गोंद कतीरा लेना शुरू करें और धीरे-धीरे इसका सेवन बढ़ाएं।
एलर्जिक रिएक्शन
यूं तो गोंद कतीरा अपने ठंडक देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में, यह चकत्ते और खुजली जैसे एलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकता है। अगर आपको पहले कोई एलर्जी रही है या आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसे खाने से पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
गले में अटकने का खतरा
गोंद कतीरा क्रिस्टल फॉर्म में उपलब्ध होता है और आम तौर पर सेवन से पहले 7-8 घंटे तक भिगोया जाता है। ऐसे में अगर इसे ठीक से भिगोया नहीं जाता है, तो यह गले में अटकने का खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए सुरक्षित रूप से इसे खाने के लिए क्रिस्टल को पूरी तरह से हाइड्रेटेड और नरम होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- फायदे के चक्कर में भर-भरकर पी रहे हैं नींबू पानी, तो जरूर जान लें इसके हैरान करने वाला नुकसान
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।