विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोच समझकर खाइए! सेहत के लिए जहर हैं जीभ को लुभाने वाले Ultra Processed Foods, जानें इसके 5 नुकसान

Published: Sat, 03 May 2025 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 03 May 2025 10:18 AM (IST)

Ultra processed food खाने में भले ही स्वादिष्ट और सुविधाजनक हो लेकिन ये सेहत के लिए मीठे जहर की तरह ...और पढ़ें

सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं Ultra Processed Foods।
सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं Ultra Processed Foods।

HighLights

  1. अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
  2. आपको इनका सेवन करने से बचना चाहिए।
  3. आप हेल्‍दी डाइट लें ताक‍ि सेहतमंद रह सकें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर हमारे खानपान पर पड़ता है। लोग ऐसे विकल्प तलाशते हैं जो झटपट बन कर तैयार भी हो जाए और आपको उनका स्वाद भी मिल सके।

ये खाने में स्वादिष्ट तो होते हैं, लेकिन इनमें केमिकल का इस्तेमाल किया गया होता है। जो आपकी जीभी को 2 मिनट के लिए तो स्वाद देंगे लेकिन लंबे समय में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी टॉपिक पर है। आज हम आपको अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। हम ये भी जानेंगे कि Ultra Processed Foods क्या होते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से- 

क्या है Ultra Processed Food 

Ultra processed food खाने की वो चीजें होती हैं जिनमें केमिकल का इस्तेमाल किया गया होता है। इनमें नेचुरल कुछ भी नहीं होता है। इन फूड्स में स्वाद, रंग और शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल पदार्थों का प्रयोग किया जाता है। जैसे प्रिजरवेटिव्स, फ्लेवरिंग एजेंट्स, कलरिंग और शुगर-फैट मिलाए जाते हैं। आपने देखा होगा बाजार में पैक्ड राजमा चावल, छोले चावल, दाल मखनी, या फिर कोई भी स्नैक्स रेडी टू ईट मिलते हैं। ये शरीर के लिए जहर का काम करते हैं। 

मोटापा और डायबिटीज की समस्या

Ultra Processed Foods में चीनी, नमक और ट्रांस फैट की अच्छी खासी मात्रा होती है। इसे खाने से आपको स्वाद तो मिल जाता है लेकिन ये पेट को लंबे समय तक भरा नहीं रखते हैं। इससे आप ओवर ईटिंग का शिकार हो सकते हैं। आपका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा इंसुलिन रेसिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

दिल की बीमारी बढ़ाए

इनमें ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा ज्यादा होने से ब्लड प्रेशर का लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में ये दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है। 

डाइजेस्ट नहीं हो पाता खाना

आपको बता दें कि इनमें बिल्कुल भी फाइबर की मात्रा नहीं होती है। इस्सर कब्ज, ब्लोटिंग या एसिडिटी की समस्या होना आम है। अगर आप लंबे समय तक ये खाते हैं तो आपके digestive system पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें: धूप में न‍िकले नहीं क‍ि फटने लगा स‍िर? गर्मी में Migraine के पीछे छिपे हैं हैरान करने वाले कारण

मेंटल हेल्थ पर असर

इस तरह के फूड्स आपके मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं। इससे डिप्रेशन, एंग्जाइटी या नींद न आने की समस्या हो सकती है। 

पोषक तत्‍वों की कमी

इनमें पोषक तत्वों की मात्रा कम होती है। यही कारण है क‍ि यह शरीर के लिए बेहद अनहेल्दी होते हैं और कई स्वास्थ्य जोखिमों का कारण बन सकते हैं।

कैसे करें बचाव?

  • प्रोसेस्ड फूड के बजाय ताजे फल, सब्जियां और घर का बना खाना खाएं।
  • पैकेट पर लगे लेबल को पढ़ें और अधिक सामग्री वाले प्रोडक्‍ट से बचें।
  • चीनी और नमक की मात्रा पर ध्यान दें।
  • हफ्ते में कम से कम 4 से 5 दिन हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लें।
  • बच्चों को प्रोसेस्ड स्नैक्स की बजाय हेल्दी स्‍नैक्‍स दें।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 30 मिनट की Swimming दिल-ओ-दिमाग में फूंक देगी जान, शरीर को मिलेंगे 7 बड़े फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।