Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खजूर के हैं जबरदस्त फायदे, लेकिन खाने से पहले न करें ये गलती; वरना खराब हो सकती है तबीयत

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 08:47 AM (IST)

    सेहतमंद रहने के लिए खजूर फायदेमंद होता है पर खाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। खजूर में नेचुरल शुगर होता है। इस कारण ये हमें तुरंत एनर्जी देता है। लेक‍िन खजूर को हमेशा काटकर और साफ करके ही खाना चाह‍िए। रोजाना खाली पेट तीन से चार खजूर खाने से सेहत को कई फायदे म‍िल सकते हैं।

    Hero Image
    खजूर खाते समय इन बातों का रखें ध्‍यान (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। डाइट में हरी सब्‍ज‍ियों और फलों काे शाम‍िल करने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्‍व म‍िल जाते हैं। इससे हमारी सेहत को भी कई फायदे म‍िलते हैं। ज्‍यादातर लोग ड्राई फ्रूट्स भी खाते हैं। आमतौर पर लोग सुबह काजू बादाम या फ‍िर अखरोट और खजूर खाना पसंद करते हैं। खजूर की बात करें तो इसे अंग्रेजी में डेट्स कहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हमारी सेहत को जबरदस्‍त फायदे भी पहुंचाता है। ये एक मीठा, नरम और चबाने वाला ड्राई फ्रूट है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। खजूर खाने से डाइजेशन तो बेहतर होता ही है, साथ ही ये हमारे दिल की सेहत को भी सुधारता है। यही कारण है क‍ि एक्‍सपर्ट रोजाना एक से दो खजूर खाने की सलाह देते हैं। हालांकि‍, इसे खाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्‍यान भी रखना चाह‍िए, वरना आप इन्‍फेक्‍शन का श‍िकार हो सकते हैं।

    अंदर छ‍िपे होते हैं फंगस

    इसके बारे में अमेरिका के हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. कुनाल सूद ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीड‍ियो भी पोस्‍ट क‍िया है। उनका कहना है क‍ि खजूर के अंदर अक्सर फंगस या मोल्ड (कवक) भी छिपा हो सकता है। ये आमतौर पर ऊपर से नजर नहीं आता है। जब आप इसे काटकर देखते हैं, तो इस फंगल इंफेक्शन को पहचानना आसान हो जाता है और आप कोई बड़ी द‍िक्‍कतें होने से बच सकते हैं।

    खजूर में क्यों होता है फंगस?

    आपको बता दें क‍ि खजूर में नेचुरली शुगर और नमी (moisture) ज्यादा होती है। इससे उनमें फंगस लगने की संभावना बढ़ जाती है। कई बार फंगस के रंग सफेद, हरे, काले या भूरे हो सकते हैं। कुछ फंगस सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, लेक‍िन कुछ ऐसे भी हैं जो शरीर में माइकोटॉक्सिन नाम के जहरीले टॉक्‍स‍िन्‍स छोड़ देते हैं। इस कारण डायरिया, उल्टी, सिरदर्द, स्किन रैशेज और सांस की दिक्कतें जैसी परेशानियां हो सकती हैं। जिन लोगों को मोल्ड एलर्जी होती है, उनके लिए ये ज्यादा खतरनाक हो सकता है और अस्थमा अटैक तक ट्रिगर कर सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kunal Sood, MD (@doctorsoood)

    मोल्ड एलर्जी के क्‍या हैं लक्षण?

    • नाक बहना या नाक का बंद होना
    • खांसी और छींक आना
    • आंखों या गले में खुजली होना
    • सिरदर्द या स्किन रैशेज होना
    • सांस फूलना या घरघराहट
    • थकान और फ्लू

    यह भी पढ़ें: आप भी जरूरत से ज्‍यादा खाते हैं बादाम? वक्‍त रहते संभल जाएं! वरना सेहत को हो सकते हैं 5 बड़े नुकसान

    खजूर खाने के फायदे

    • फाइबर से भरपूर हाेने के कारण ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी द‍िक्‍कतों से राहत म‍िलती है।
    • इसमें नेचुरल शुगर जैसे ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। इसे खाने से आपको तुरंत एनर्जी म‍िलती है।
    • रोजाना खजूर खाने से शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट इम्‍युन‍िटी बूस्‍ट करते हैं।
    • खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस भी अच्‍छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।
    • अगर आपको पीर‍ियड्स में बहुत दर्द होता है तो खजूर खाने से दर्द से आराम मिलता है।
    • खजूर खाने से आपके शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। दरअसल, आयरन से भरपूर होने के कारण ये एनीमिया से बचाता है।
    • ये हमारे द‍िल को भी दुरुस्‍त रखता है। खजूर खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    खजूर जरूर खाएं, लेकिन खाने से पहले अच्छे से साफ करें और बीच से काटकर चेक कर लें कि अंदर कोई फंगस तो नहीं है। साफ और सुरक्षित खजूर खाने से ही आपको इसके सभी फायदे मिल सकते हैं।

    खजूर खाने का सही तरीका?

    खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप इसे ब‍िना भ‍िगोए भी खा सकते हैं। राेजाना सुबह खाली पेट 3 से 4 खजूर जरूर खाना चाह‍िए। इससे आपकी सेहत को कई फायदे मि‍ल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: भीगे हुए बादाम या भीगी हुई मूंगफली: क‍िस चीज को खाने से म‍िलेगी तंदुरुस्‍ती? यहां जानें