Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीगे हुए बादाम या भीगी हुई मूंगफली: क‍िस चीज को खाने से म‍िलेगी तंदुरुस्‍ती? यहां जानें

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 08:36 AM (IST)

    सेहतमंद रहने के ल‍िए आपकाे खुद से ही कोश‍िशें करनी होंगी। अगर आपके पास समय की कमी है तो आपकाे ऐसा व‍िकल्‍प तलाश करना होगा ज‍िसमें ब‍िल्‍कुल भी समय न लगे और आपकी सेहत भी बन जाए। हम भीगे हुए बादाम और भीगी हुई मूंगफली के बारे में बात कर रहे हैं। दोनों ही नट्स अपने-अपने तरीके से बेहद फायदेमंद हैं। ये आपकी तंदुरुस्‍ती बनाने में मददगार हो सकते हैं।

    Hero Image
    इन दोनों ही नट्स के अपने फायदे हैं। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में खुद को सेहतमंद रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। दरअसल आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास न तो अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए समय है और न ही वे सही ढंग से खानपान की रूटीन को फॉलो कर पा रहे हैं। ऐसे में लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप सेहतमंद रहने के लिए कोई इंस्टैंट विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो भाीगा हुआ बादाम या भीगी हुई मूंगफली आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसे में अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि दोनों में से सेहत के लिए कौन ज्यादा बेहतर है? दरअसल, दोनों ही पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। आइए दोनों में फर्क जानते हैं। ये भी जानेंगे कि सेहत के लिहाज से कौन ज्यादा बेहतर है।

    भीगे हुए बादाम खाने के फायदे

    • बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे अगर रात भर पानी में भिगोकर रख दिया जाए और सुबह खा लिया जाए ताे यह आसानी से पच सकता है। इसके न्यूट्रिएंट्स भी अच्छे से शरीर में अब्सॉर्ब हो जाते हैं।
    • बादाम में विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये याददाश्त और फोकस को बेहतर बनाते हैं।
    • इसके अलावा इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।
    • बादाम में मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है।
    • विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर बादाम को खाने से त्वचा ग्लोइंग बनती है। बाल भी मजबूत होते हैं।

    य‍ह भी पढ़ें: मलेर‍िया से खुद को बचाना है, तो ढाल बनेंगी 6 अच्‍छी आदतें; हर कोई रहेगा सेफ

    भीगी हुई मूंगफली खाने के फायदे

    • मूंगफली को ‘गरीबों का बादाम’ कहा जाता है। इसमें पोषण तो भरपूर होता है लेकिन कीमत बादाम के मुकाबले इसकी काफी कम होती है। भिगोकर खाने से यह और भी सेहतमंद बन जाती है।
    • मूंगफली में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसे खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और ये मसल्स बनाने में भी मददगार है।
    • मूंगफली में फाइबर और फैट्स की मात्रा अच्छी होती है। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।
    • मूंगफली ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम होती है, जिससे यह डायबिटीज वालों के लिए भी ठीक है।
    • इसके अलावा मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

    दोनों में से क्या है बेहतर?

    यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सेहत की जरूरतें क्या हैं। अगर आप दिमागी विकास, त्वचा और बालों की सेहत को सुधारना चाहते हैं तो आपको भीगा हुए बादाम को डाइट में शामिल करना चाहिए। वहीं अगर आप बजट में हेल्दी प्रोटीन, एनर्जी और दिल की सेहत चाहते हैं, तो मूंगफली एक बेहतरीन विकल्प है।

    यह भी पढ़ें: Stamina बढ़ाने से लेकर नींद की क्‍वाल‍िटी सुधारने तक, सेहत को 6 बड़े फायदे पहुंचाता है अश्वगंधा