सर्दी में इस तरीके से खा लिया खजूर तो मिलेंगे कई फायदे, 5 बीमारियों का है रामबाण इलाज
खजूर को सर्दियों के मौसम में जरूर (Benefits Of Eating Dates In Winters) खाना चाहिए। ये न केवल हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि यह शरीर को गर्मी और ऊर्जा प्रदान करता है। खजूर में विटामिन मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। आइए इनके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं-
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसलिए लोग अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, सूप, दूध और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करते हैं। उन्हीं में से एक खजूर है। खजूर (Dates Benefits In Winter) को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए लाभकारी भी है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये सर्दी में होने वाली मौसमी बीमारियों से हमारा बचाव करता है। इस ड्राई फ्रूट (Khajoor Khane Ke Fayde) में शुगर, विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन मौजूद होते हैं जो अच्छी सेहत के लिए उपयोगी हैं।
अगर आप रोजाना सर्दी में चार से पांच खजूर खाते हैं तो ये शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। ये बॉडी को एनर्जी से भर देता है। कुल मिलाकर इसे खाने से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। आइए बिना देर किए जानते हैं ठंड के मौसम में खजूर खाने के क्या फायदे हैं-
हड्डियों काे बनाएं मजबूत
ठंड में ज्यादातर लोगों के जोड़ाें में अकड़न और दर्द की समस्या हो जाती हैं। ऐसे में आपको नियमित रूप से सुबह चार से पांच खजूर खाना चाहिए। खजूर शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है। खजूर में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।
इम्युनिटी बूस्टर है खजूर
सर्दी में खजूर खाने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट खजूर खाते हैं तो सर्दी में होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और खांसी से बचा जा सकता है। इसके अलावा ये शरीर को गर्माहट भी प्रदान करता है।
कब्ज की समस्या से दिलाए राहत
सर्दी में ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या होने लगती है। इस समस्या से भी निजात पाने के लिए आप खजूर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रात को सोने से पहले आप कुछ खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उसे खा लें।
यह भी पढ़ें: Dates Benefits: इस तरह से खाएंगे खजूर, तो दूर होगी कमजोरी, हड्डियों में आएगी फौलाद-सी मजबूती
हार्ट हेल्थ को रखे दुरुस्त
सर्दी के दिनों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप अपने दिल को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो खजूर को खाना शुरू कर दें। इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है। आप खजूर को सुबह या शाम कभी भी खा सकते हैं।
खून की कमी को करे पूरा
खजूर खाने से बॉडी में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खा सकते हैं। ये बॉडी में खून बढ़ाने का काम करता है।
ये है खाने का सही तरीका
सर्दी में दूध के साथ खजूर को खाना चाहिए। ऐसा करने से दोगुना फायदे मिलते हैं। दूध में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। दूध के साथ खजूर का सेवन करने से शरीर को कई अद्भुत फायदे मिलते हैं और कई बीमारियों से बचाव होता है। आप चाहें तो खजूर को रात भर के लिए भिगो दें और सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इन दोनों तरीकों से खजूर को खाना बेहतर होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।