Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या प्रोटेक्शन यूज करने के बाद भी हो सकता है STI? आपके होश उड़ा सकता है डॉक्टर का दिया जवाब

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 05:48 PM (IST)

    आज भी कई लोग सेक्स के बारे में खुलकर बात नहीं करते जिससे गलत जानकारी फैलती है। सेहतमंद रहने के लिए इंटिमेसी से जुड़ी जरूरी बातें पता होना बेहद जरूरी है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनके मन में ऐसे सवाल मौजूद हैं लेकिन इसके बारे में बात नहीं कर पाते हैं डॉक्टर मनन वोरा ने सेक्स से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिए हैं।

    Hero Image
    डॉक्टर ने दिए आपके गुप्त सवालों के जवाब (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेक्स एक ऐसा टॉपिक है, जिसके बारे में आज भी कई लोग खुलकर बात नहीं कर पाते। आज भी लोगों के मन में इसे लेकर कई सारी ऐसी जानकारियां हैं, जो आधी-अधूरी या गलत है। इंटरनेट और फॉरवर्डेड मैसेज से मिले ज्ञान की वजह से अक्सर लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह रिश्ते को मजबूत बनाने और एक-दूसरे को करीब लाने का जरिया होता है। साथ ही यह फिजिकल और मेंटल हेल्थ को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। इसलिए यह जरूरी है कि सभी को सेक्स से जुड़ी सही जानकारी हो और इसके लिए डॉक्टर मनन वोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाद दिए, जिनके बारे में जानना सब चाहते हैं, लेकिन जानते कम लोग ही हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब-

    यह भी पढ़ें- आपकी सेहत और खुशी के लिए क्यों जरूरी है Safe Sex? हर किसी को पता होनी चाहिए ये 5 बातें

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr. Manan Vora (@dr.mananvora)

    क्या पहली बार सेक्स करने से ही प्रेग्नेंट हो सकते हैं?

    जी हां, पहली बार सेक्स करने पर भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी के लिए स्पर्म का एग के साथ फर्टिलाइजेशन होना जरूरी है और ऐसा फर्स्ट टाइम में भी हो सकती है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार सेक्स कर रहे हैं, फर्टिलाइजेशन होने पर प्रेग्नेंसी हो सकती है।

    क्या पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?

    डॉक्टर ने बताया कि पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होना सामान्य है, लेकिन इस ऐसा कई लोगों के साथ नहीं होता है और इसलिए ब्लीडिंग न होना भी पूरी तरह से सामान्य है।

    क्या प्रोटेक्शन यूज करने के बाद भी STI हो सकता है?

    कई लोगों का ऐसा मानना है कि प्रोटेक्शन जैसे कंडोम का इस्तेमाल करने से सेक्शुअली ट्रांसमिडेड डिजीज नहीं होती। हालांकि, यह पूरा सच नहीं है। डॉक्टर के मुताबिक कंडोम STI का खतरा कम करते हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से खत्म नहीं करते।

    क्या सेक्स करने से वजाइना लूज हो जाती है?

    लोगों का ऐसा मानना है कि सेक्स करने से वजाइना लूज होती जाती है, लेकिन वह पूरी तरह गलत है। असल में वजाइना इलास्टिक की तरह होती है और स्ट्रेच होकर फिर से अपने ओरिजिनल साइज में लौट आती है।

    क्या ओरल सेक्स पूरी तरह से सेफ है?

    बिल्कुल भी नहीं। डॉक्टर के अनुसार ओरल सेक्स पूरी तरह से सेफ नहीं है। इसके जरिए हर्पीस, एचपीवी और अन्य कई एसटीडी हो सकती हैं। इसलिए इसके लिए भी कंडोम का इस्तेमाल जरूर करें।

    क्या टूथपेस्थ और शैंपू का इस्तेमाल लूब्रिकेंट्स की तरह किया जा सकता है?

    डॉक्टर ने बताया कि लूब्रिकेंट के लिए टूथपेस्थ और शैंपू का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जलन और दूसरे तरह के इन्फेक्शन हो सकते हैं।

    क्या प्रेग्नेंसी से बचाता है Withdrawal Method?

    आमतौर पर कई लोग बिना प्रोटेक्शन के सेक्स के दौरान Withdrawal Method का इस्तेमाल करते हैं। यह एक तरीका होता है, जिसमें इजेकुलेशन के पहले पेनिस को वजाइना से बाहर निकाल लिया जाता है। हालांकि, डॉक्टर ने बताया कि प्रेग्नेंसी से बचने के लिए यह तरीका कारगर नहीं है, क्योंकि प्री-कम भी कई बार प्रेग्नेंसी का कारण बन सकता है।

    क्या सेक्स पेनफुल होता है?

    नहीं, सेक्स करना पेनफुल नहीं होता है और अगर आपको इन दौरान दर्द का अनुभव हो रहा है, तो यह किसी समस्या से जुड़ा एक रेड फ्लैग है। इसलिए इसे अनदेखा न करें।

    यह भी पढ़ें- सेक्शुअली एक्टिव हैं, तो जरूर कराएं ये STI Tests, वरना जानलेवा साबित हो सकती है आपकी लापरवाही