पैदल चलने पर नजर आएं ये 5 संकेत, तो समझ जाएं बढ़ गया है Cholesterol; भूल से भी न करें इग्नोर
कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आज कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल वर्कआउट में कमी है। ऐसे में आपको संभलने की जरूरत है। वैसे तो इसके कोई खास लक्षण नहीं नजर आते हैं लेकिन पैरों में कुछ बदलाव होने पर इसे पहचाना जा सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। इन दिनों काेलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने की समस्या तो आम हो गई है। अगर इनके लक्षणों को समय रहते न पहचाना जाए तो ये जानलेवा हो सकता है। वैसे तो इसके कोई खास लक्षण नजर नहीं आते हैं, लेकिन इसके बढ़ने पर आपके पैर जरूर कुछ संकेत देने लगते हैं। ऐसे में आपको अलर्ट रहने की जरूरत है।
आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोग खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए योगा, एक्सरसाइज या वॉक पर जाना पसंद करते हैं। हालांकि वाॅक करने वालों की संख्या ज्यादा देखने को मिलती है। आपने भी सुबह के समय बच्चों से लेकर बड़ों तक को वॉक करते देखा होगा। अगर आपको भी वॉक करते समय अपने शरीर में कुछ लक्षण नजर आएं तो आपको संभल जाना चाहिए। आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ हो सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
सुन्नपन
अगर आपके पैरों में बार-बार झुनझुनी या सुन्नपन की समस्या हो रही है ताे समझ जाएं कि ब्लड सर्कुलेशन खराब है। दरअसल, जब arteries में कोलेस्ट्रॉल का जमाव हो जाता है, तो ये Blood Circulation को रोकने लगता है। इससे पैरों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। अगर ये समस्या लगातार बढ़ती हे तो आपकी नसें प्रभावित हो सकती हैं।
कमजोर मसल्स
आपको बता दें कि आर्टरीज में ऑक्सीजन न मिलने से मसल्स कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आपको वॉक करने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही आप देर तक खड़े नहीं रह सकते हैं आपको बैलेंस बनाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर लंबे समय तक ये समस्या बनी रहती है तो समझ जाएं कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: एक जैसा पोहा खा-खाकर हो गए हैं बोर, तो इन 3 तरीकों से इसे बनाएं High Protein Breakfast
पैरों का ठंडा होना
ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से न होने पर हमारे पैर ठंडे पड़ने लगते हैं। खासकर वॉक करते समय या उसके बाद में भी ऐसा हो सकता है।
पैरों में दर्द
अगर आपको वॉक करते समय अचानक से पैरों में दर्द होने लगे तो हो सकता है कि आपके ब्लड वेसेल्स में कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा हो। जब ब्लड फ्लो प्रभावित होने लगता है तो कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।
रंग बदलना
अगर आपके पैरों का रंग बदल रहा है तब भी आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। दरअसल, कोलेस्ट्राल बढ़ने के कारण पैरों की त्वचा पीली या नीली पड़ सकती हैं। पैरों में चकत्ते या धब्बे भी पड़ सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।