सोने से पहले लगा लें नाभी में कैस्टर ऑयल, अर्थराइटिस का दर्द हो जाएगा दूर और पाचन भी रहेगा दुरुस्त
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल स्किन और बालों के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसे रोज अपनी नाभी में लगाना कितना लाभदायक (Benefits Of Castor Oil On Navel) हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप नाभी पर इस तेल को लगाएंगे तो सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits Of Castor Oil On Navel: प्राचीन काल से नाभी में तेल लगाने की प्रक्रिया चली आ रही है। नाभी को शरीर के ऊर्जा केंद्रों में से एक माना जाता है। नाभी में तेल लगाना ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करने में मदद कर सकता है। कई लोग मानते हैं कि नाभी में तेल लगाने से पाचन तंत्र को संतुलित करने में मदद मिलती है, जिससे गैस, सूजन, और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। इसके साथ ही स्किन भी चमकदार बनी रहती है।
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल नाभी में लगाने के भी कई फायदे होते हैं। नाभी शरीर का सेंट्रल प्वाइंट माना जाता है। यहां वेन्स के माध्यम से ये कई सारे अंगों से जुड़ता है। इसलिए नाभी में तेल लगाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कैस्टर ऑयल नाभी में लगाने के क्या फायदे होते हैं।
यह भी पढ़ें: रोज रात को सरसों के तेल से करें पैरों की मालिश, बीपी रहेगा कंट्रोल, मिलेंगे और भी कई फायदे
नाभी पर कैस्टर ऑयल लगाने के फायदे
- पाचन में सहायक होता है- कैस्टर ऑयल जिसे हम अरंडी का तेल कहते हैं। इसका उपयोग लैक्सेटिव के रूप में किया जाता है, जिससे कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है। इसे नाभी में लगाने से ये पेट में जाकर पाचन अंगों को उत्तेजित करता है जिससे कब्ज में राहत मिलती है।
- त्वचा के लिए लाभदायक- नाभी में कैस्टर ऑयल लगाना स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। नाभी में तेल लगाने से यह सूखी त्वचा को हाइड्रेट करता है और इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे त्वचा संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है। इससे पिपंल्स, रैशेज, जलन आदि की समस्या भी कम होती है।
- अर्थराइटिस में राहत- अर्थराइटिस एक ऐसी समस्या है जिसमें जोड़ों में दर्द और ऐंठन रहती है। इससे चलने में भी परेशानी आती है। कैस्टर ऑयल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं इसे नाभी में लगाने से दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ इससे मसाज करने से भी दर्द कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ब्रोकली या फूलगोभी, दोनों में से किसे खाना है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? यहां जानें इसका सही जवाब
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।