Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई बीमारियों का फ्री में इलाज करता है बरगद का पेड़! फायदे जानकर नहीं करेंगे बेकार समझने की गलती

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 06:28 PM (IST)

    बरगद एक औषधीय पेड़ है जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह डायरिया में असरदार है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। एक स्टडी में इस पेड़ के आयुर्वेदिक गुणों का खुलासा हुआ है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे बरगद के पेड़ के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में।

    Hero Image
    हैरान कर देंगे बरगद के पेड़ के फायदे (Picture Credit- Instagram/Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे यहां हमेशा से ही जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया गया है। यहां कई ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं, जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माने जाते हैं। बरगद का पेड़ (banyan tree health benefits) इन्हीं में से एक है, जो आयुर्वेद के मुताबिक सेहत के लिए गुणकारी होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदू धर्म में कई जगह इस पेड़ की पूजा की जाती है। हालांकि, फिर भी इस पेड़ को घर पर लगाना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार घर पर इसका पेड़ उगाना अशुभ होता है, लेकिन सेहत के लिए यह पेड़ काफी काम है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो इस पेड़ को अशुभ ही मानते हैं, तो आज इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। आज हम आपको इसके कुछ ऐसे फायदे (banyan tree for diseases) बताएंगे, जिसे जानकर आपको हैरानी जरूर होगी।

    यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट खा लें दूध में भिगोई हुई किशमिश, सेहत को मिलेंगे 5 गजब के फायदे

    डायरिया में असरदार

    एक रिसर्च में यह पाया गया कि बरगद के पेड़ के कई सारे आयुर्वेदिक फायदे (Bargad Ke Ped Ke Fayede) होते हैं। इसका इस्तेमाल डायरिया से आराम पाने में किया जा सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसकी छाल की मदद से डायरिया व पेट खराब की समस्या ठीक की जाती है। साथ ही उल्टी की समस्या में इसकी जड़ असरदार होती है।

    ट्यूमर में फायदेमंद

    बरगद का फल ट्यूमर की समस्या में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी ट्यूमर प्रॉपर्टी पाई गई है, जो ट्यूमर में फायदेमंद होता है। बरगद की कुछ प्रजातियों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए गए हैं, इसका इस्तेमाल एंटी ट्यूमर एजेंट के रूप में किया जा सकता है।

    डायबिटीज के लिए वरदान

    डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे आमतौर पर दवाओं और सही खानपान से कंट्रोल किया जाता है। हालांकि, बरगद का पेड़ भी इस बीमारी के लिए रामबाण साबित हो सकता है। स्टडी के मुताबिक आयुर्वेद में बरगद की छाल डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है।

    हड्डियों के दर्द से दिलाए राहत

    शरीर में सूजन बढ़ने की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बरगद का पेड़ इससे राहत दिलाने में मदद करता है। इसकी छाल में एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टी होती हैं, जिसके इस्तेमाल से मसल्स और हड्डियों में होने दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

    इम्युनिटी करे मजबूत

    सेहतमंद रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है। बरगद का पेड़ इसमें आपकी मदद कर सकता है। अगर आप अपनी इम्युनिटी मजबूत करना चाहते हैं, तो इसकी जड़ काफी फायदेमंद साबित होगी। शोध के मुताबिक इसकी जड़ में इम्यूनोमोड्यूलेटरी प्रॉपर्टी हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 10 दिनों में कंट्रोल हो जाएगा High Blood Pressure! बस रोजाना खाना शुरू कर दें ये 10 चीजें